बैंककर्मी की किसान से मारपीट, धक्का देकर किया बाहर, बैंककर्मी पर एफ़आईआर, बैंक से पैसे निकालने आया था किसान; यहां क्लिक कर पढ़ें क्या है पूरा मामला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

बैंककर्मी की किसान से मारपीट, धक्का देकर किया बाहर, बैंककर्मी पर एफ़आईआर, बैंक से पैसे निकालने आया था किसान; यहां क्लिक कर पढ़ें क्या है पूरा मामला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बैंककर्मी की किसान से मारपीट, धक्का देकर किया बाहर, बैंककर्मी पर एफ़आईआर, बैंक से पैसे निकालने आया था किसान।


बैंककर्मी की किसान से मारपीट, धक्का देकर किया बाहर, बैंककर्मी पर एफ़आईआर, बैंक से पैसे निकालने आया था किसान; यहां क्लिक कर पढ़ें क्या है पूरा मामला।
किसान (लाल शर्ट में) और बैंककर्मी में होते विवाद को शांत कराती पुलिस

इंदौर के गौतमपुरा गांव स्थित इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में एक किसान से बैंककर्मी ने अभद्रता कर दी। किसान के साथ मारपीट की और धक्का देकर बैंक से बाहर निकाल दिया। सड़क पर उसके साथ गाली-गौलच और धक्कामुक्की की गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। किसान ने गौतमपुरा थाने में एफ़आईआर दर्ज कराई है, बैंक ने कर्मचारी को हटा दिया है। गुडर निवासी पीड़ित किसान लाखन पुत्र मुंशीराम ने बताया कि वह सुबह 8.30 बजे के बीच बैंक जाकर अपनी डायरी बैंक के बाहर डिब्बे में रख दी। मेरा करीब आठवां नंबर था, उस हिसाब से करीब 12 बजे के आसपास मेरा नंबर आना चाहिए था। जब मेरे द्वारा बैंक में दो बार पूछा गया तो मुझे टरका कर यह कह दिया कि अभी तुम्हारा नंबर नहीं आया है। इस बीच दूसरे कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि आपका नंबर बहुत पहले आ चुका है। जब यही बात मेरे द्वारा कर्मचारी धुमाल सिंह राजोरिया से कही तो उसने मेरे साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट पर उतर आया और गाली-गलौज करने लगा। किसान ने वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार बैंक कर्मचारी धुमाल सिंह राजोरिया होगा। पीड़ित किसान ने कर्मचारी का कहीं और स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है।

ग्रामीणों की मानें तो गौतमपुरा के आसपास के 40 गांवों के किसान आईपीएस बैंक में ही आते हैं, यहां अक्सर पैसे निकालने को लेकर विवाद होता है। बुधवार सुबह को भी विवाद हुआ, जो सड़क पर आ गया। बैंक का सीसीटीवी कैमरा बंद होने की वजह से घटना उसमें कैद नहीं हो सकी। अब पुलिस चश्मदीदों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। पूरे मामले में गौतमपुरा नगर में स्थित इंदौर प्रीमियम कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर हीरालाल यादव ने कहा कि यह मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में गया तो कर्मचारी को अभी काम से हटाया गया है।

बैंक कर्मचारियों द्वारा इस तरह का व्यवहार किसान के साथ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरी घटना को लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। हमारी मांग है कि कर्मचारी को जल्द बर्खास्त किया जाए।
बबलू जाधव, किसान नेता

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...