Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रतलाम
रतलाम, नाबालिग की हत्या के आरोपियों व उनके करीबियों को मकान तोड़कर गांव से निकाला, गेम की तर्ज पर की थी नाबालिग की हत्या।
रतलाम, नाबालिग की हत्या के आरोपियों व उनके करीबियों को मकान तोड़कर गांव से निकाला, गेम की तर्ज पर की थी नाबालिग की हत्या।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
रतलाम के दयालपुरा गांव में नाबालिग युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों और उनके करीबियों के घर गांव वालों ने तोड़ दिए, आरोपियों के साथ उनके करीबी परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया। आरोपी 14 मई को अपने नाबालिग दोस्त को फ्री फायर गेम खेलने के बहाने गांव से बाहर ले गए, गेम के टास्क की तरह गर्दन तेज घुमा कर हड्डी तोड़ दी, मौत होने पर शव गड्ढे में दफना दिया था। बेघर हुए आरोपी परिवारों और उनके करीबी लोगों ने कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाई है। इसके बाद आलोट पुलिस थाने पर इन परिवारों के मकान तोड़ने वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है। वहीं बेघर हुए परिवारों के लोगों को आलोट स्थित रैन बसेरा केंद्र पर ठहराया गया है। आरोप है कि विशाल के परिवार और आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों और उनके परिवार वालों के घर पर तोड़फोड़ कर दी, इन परिवारों को गांव से निकाल दिया।
नाबालिग आरोपी के ताऊ और चाचा के चार मकान भी तोड़ दिए गए हैं, सभी को गांव में नहीं आने की हिदायत दी गई है। मामला जिला मुख्यालय तक पहुंचने के बाद आलोट थाने पर इन पीड़ित परिवारों की शिकायत दर्ज की गई है| इसमें गांव के सूर्यपाल सिंह, नेपाल सिंह, गोपाल सिंह सहित 15 लोगों पर धारा 147, 149, 294, 506, 427 एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। बहरहाल बेघर हुए परिवारों को आलोट स्थित रैन बसेरा केंद्र पर ठहराया गया है, लेकिन रेन बसेरे में भी पीड़ित परिवारों को पुलिस की सुरक्षा नहीं दी गई है। इसके साथ ही इन लोगों के भोजन की व्यवस्था भी स्थानीय प्रशासन ने नहीं की है। वहीं बड़ा सवाल यह भी है कि मृतक के परिवार के लोगों के आक्रोशित होने और आरोपियों के घर तोड़ने की घटना की जानकारी मिलने के बावजूद 3 दिनों तक आलोट पुलिस थाने पर शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद मामला जिला मुख्यालय पहुंचने पर पीड़ित परिवारों की शिकायत दर्ज की गई है।
14 मई की रात दयालपुरा गांव के 15 वर्षीय विशाल सिंह की हत्या उसके दो दोस्तों ने कर दी थी। आरोपी उल्फत सिंह और एक नाबालिग आरोपी इस बात को लेकर नाराज थे कि विशाल ने सिगरेट, तंबाकू और लड़की की शिकायत परिवार से की थी। दोनों ने विशाल सिंह को पहले फोन कर फ्री फायर गेम खेलने बुलाया और गांव के बाहर फ्री फायर गेम के टास्क की तरह उसकी गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी और शव जमीन में गाड़ दिया था। दूसरे दिन पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान पर गड्ढे से विशाल का शव बरामद किया था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रतलाम
Share This
About Ghatak reporter
रतलाम
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रतलाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद