भोपाल, 13 वर्षीय नाबालिग से सगे मौसा ने किया रेप, नाबालिग से दूसरी बार सिवनी मैं रेप के बाद बच्ची ने किया खुलाशा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

भोपाल, 13 वर्षीय नाबालिग से सगे मौसा ने किया रेप, नाबालिग से दूसरी बार सिवनी मैं रेप के बाद बच्ची ने किया खुलाशा।

13 वर्षीय नाबालिग से सगे मौसा ने किया रेप, नाबालिग से दूसरी बार सिवनी मैं रेप के बाद बच्ची ने किया खुलाशा।


भोपाल, 13 वर्षीय नाबालिग से सगे मौसा ने किया रेप, नाबालिग से दूसरी बार सिवनी मैं रेप के बाद बच्ची ने किया खुलाशा।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। सिवनी में रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ उसके मौसा समेत दो लोगों ने रेप किया। हालांकि दोनों घटनाएं अलग-अलग शहर और दिनों की हैं। इसका पता तब चला, जब सिवनी पुलिस ने वहां हुए रेप मामले में आरोपी पर एफ़आईआर के बाद लड़की की काउंसलिंग करवाई। पता चला कि भोपाल में उसके मौसा ने ही दुष्कर्म किया था, उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब सिवनी से केस डायरी मिलने के बाद रातीबढ़ पुलिस ने भी मामले में एफ़आईआर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलत: सिवनी की रहने वाले 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में सिवनी पुलिस ने जांच शुरू की। उसके साथ वहीं रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान, मामला बाल कल्याण समिति को बच्ची की काउंसलिंग करने के लिए दिया गया। इस दौरान पता चला कि सिवनी में दुष्कर्म किए जाने से पहले से ही लड़की मानसिक तनाव में है। इसके चलते टीम को कुछ संदेह हुआ, उन्होंने लड़की की अच्छे से काउंसलिंग शुरू की।

उसने बताया कि वह इसी साल मार्च महीने में भोपाल के नीलबड़ में रहने वाली अपनी मौसी के घर आई थी। मौसी 25 मार्च को काम से घर से बाहर गई थी, उसी दौरान मौसा आए। उसके साथ गलत हरकत करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मौसा ने जान से मारने की धमकी दी, कुछ दिनों बाद जिद कर वह वापस सिवनी चली गई। सिवनी पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सिवनी में हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी पर ज्यादती समेत अन्य धाराओं में एफ़आईआर की। इसके बाद बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर भोपाल में दुष्कर्म मामले में भी जीरो पर प्रकरण दर्ज किया। घटनास्थल रातीबड़ थाना क्षेत्र का होने के कारण सिवनी पुलिस ने मामला रातीबड़ पुलिस को भेज दिया। टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि अभी सिर्फ एफ़आईआर के आधार पर रातीबड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है, बच्ची के बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...