रायसेन/बरेली, भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 4, 2021

रायसेन/बरेली, भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया।

भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया।

  • पुरातात्विक शिव मंदिर के संरक्षण के लिए एएसआई को लिखेंगे - एसडीएम।

रायसेन/बरेली, भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मंगलवार दोपहर को रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने नवतपा की भीषण गर्मी भरी दोपहरी भगदेई गांव और जंगल में ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण की कवायद के बीच बिताई। एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष बिटोलिया और नायब तहसीलदार नीरू जैन एवं भारतीय इतिहास संकलन समिति रायसेन के सदस्य कमल याज्ञवल्क्य ने विंध्याचल पर्वत की श्रेणी में स्थित पौराणिक कथाओं और प्रथाओं को संजोए अति प्राचीन पुरातात्विक ऐतिहासिक विरासत के रूप में विख्यात अति प्राचीन शिव मंदिर को देखा और साक्ष्य संग्रह किए। अद्भुत स्थापत्य कला का अद्वितीय उदाहरण है यह शिव मंदिर, विशेषता यह भी है कि यहां सूर्य की पहली किरण शिव जी का श्रृंगार करती है।

रायसेन/बरेली, भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया।

यहां के पत्थर खींचते है

यहां का मंदिर तो अद्भुत है ही, कई पत्थरों की भी अपनी विशेषता है। शिव मंदिर देखने के बाद पास के पहाड़ पर उत्कीर्ण मानवाकृति के पद् चिन्हों को देखने जाते समय एसडीएम प्रमोद गुर्जर अचानक प्राचीन देवीमठ के पास बने सूखे तालाबों स्थापित करीब पच्चीस फीट ऊंचा एक ही पत्थर के चीरा की तरफ उसे देखने चले गए। यहां चर्चा में बरेली एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने कहा कि वास्तव में यह पुरातात्विक स्थल अद्भुत हैं, यहां के पत्थर आकर्षित करते हैं और अपनी तरफ खींचते हैं।

रायसेन/बरेली, भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया।

संरक्षण के लिए एएसआई को लिखेंगे

बरेली एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ पुरातात्विक स्थल भगदेई के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इसके संरक्षण के लिए प्रतिवेदन बनाकर वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से एएसआई को लिखा जाएगा। हम भी अपने स्तर पर यहां की पुरातात्विक ऐतिहासिक धरोहरों के शोध और संरक्षण के लिए अधिकतम प्रयास करेंगे।

रायसेन/बरेली, भीषण गर्मी में अधिकारियों ने जंगल में जाकर देखी विरासत, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रशासन आगे आया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...