भोजपुर, कलयुगी पिता बना दरिंदा, सगी बेटी के साथ महीनों से कर रहा था दुष्कर्म। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 4, 2021

भोजपुर, कलयुगी पिता बना दरिंदा, सगी बेटी के साथ महीनों से कर रहा था दुष्कर्म।

कलयुगी पिता बना दरिंदा, सगी बेटी के साथ महीनों से कर रहा था दुष्कर्म।


भोजपुर, कलयुगी पिता बना दरिंदा, सगी बेटी के साथ महीनों से कर रहा था दुष्कर्म।
प्रतिकात्मक फोटो

बिहार। भोजपुर से रिश्ते को शर्मसार एवं तारतार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत एक गांव में एक कलयुगी पिता ने सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच आरा सदर अस्पताल में करवाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कई दिनों से अपने पिता के हवस का शिकार बनती बेटी गुरुवार को अपने मां के साथ थाने पहुंच गई। इसके बाद उसने अपनी पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई। उसने बताया कि उसके पिता कई दिनों से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं, अपने पास सोने के लिए कहते थे। जब वह नहीं सोती थी तो मारपीट करते थे एवं उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। उसने बताया कि दो दिन पूर्व भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसके सब्र का बांध टूटा तब जाकर अपनी मां को लेकर पिता की शिकायत करने थाने पहुंची। एसपी राकेश कुमार दुबे ने कहा कि मामला समाज को कलंकित करने वाला है। ऐसे गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा, उसे जल्द से जल्द जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले का स्पीडी ट्रायल कर उसे जल्द से जल्द सजा दिलवाने का काम करेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...