भोपाल, शराब के नशे में धुत युवक कुएं में गिरा, झाड़ियों के सहारे कुए के पानी मे रहा, पुलिस के गस्ती दल ने बचाई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 3, 2021

भोपाल, शराब के नशे में धुत युवक कुएं में गिरा, झाड़ियों के सहारे कुए के पानी मे रहा, पुलिस के गस्ती दल ने बचाई जान।

शराब के नशे में धुत युवक कुएं में गिरा, झाड़ियों के सहारे कुए के पानी मे रहा, पुलिस के गस्ती दल ने बचाई जान।


भोपाल, शराब के नशे में धुत युवक कुएं में गिरा, झाड़ियों के सहारे कुए के पानी मे रहा, पुलिस के गस्ती दल ने बचाई जान।

भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक युवक बुधवार रात शराब के नशे में एक कुएं में गिर गया। पानी से भरे एक कुएं में युवक जान बचाने के लिए डेढ़ घंटे तक झाड़ी पकड़कर मदद के लिए चिल्लाता रहा। इसी दौरान राउंड पर निकले पुलिसकर्मियों को कुएं से आवाज सुनाई दी। करीब एक घंटे की मशक्कत करके पुलिस और लोग युवक की जान बचाने में कामयाब हो पाए। बुधवार की रात के करीब 12 बजे रहे थे, इसी दौरान शाहपुरा पुलिस थाने के पुलिसकर्मी नाइट गश्त पर निकले। रास्ते में उन्हें शाहपुरा क्षेत्र की देशी शराब की कलारी के पास आवाज सुनाई दी, कोई बचाव-बचाव चिल्ला रहा था। पुलिसकर्मियों ने बाइक रोक कर आसपास आवाज के आने की तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें कलारी के पास बने कुएं के पास पहुंचने पर आवाज स्पष्ट आने लगी। लाइट नीचे करने पर एक युवक झाड़ियों को पकड़े मदद के लिए चिल्लाते नजर आया। एसआई रिंकू जाटव ने बताया कि तत्काल थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। उसके बाद रहवासियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। कुएं के पुराने होने और पानी से भरे होने के कारण साथ ही अंधेरा होने के कारण उसमें उतरना मुश्किल था। कुछ लोगों ने नीचे उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन कोशिश असफल रही।
इस दौरान युवक को झाड़ी पकड़े रहने का कहा जाता रहा। एक रस्सी को कुएं के अंदर फेंका गया। उसके बाद शुरू हुआ जिंदगी बचाने का प्रयास। वह इतना थक चुका था कि रस्सी से ऊपर खींचते समय कई बार उसके हाथ फिसले। वह ठंड से कांप रहा था, लेकिन उसने भी हिम्मत नहीं छोड़ी। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। वह ठंड से कांप रहा था, उसे कपड़े दिए। उससे जब उसके घर का पता पूछा तो वह सही से बता नहीं पा रहा था। उसके बताए तीन से चार बार पतों पर रात को ही जब पुलिस पहुंची तो वह गलत निकले, काफी मुश्किल से उसका पता मिल पाया, पुलिस ने युवक को घर छुड़वाया। उसकी पहचान भरत नगर, दादापानी रोड शाहपुरा में रहने वाले 32 साल के बबलू निहारी पिता अनार सिंह के रूप में हुई।
जैसा बबलू ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में पानी में गिर गया। पानी में गिरने के बाद डूबने लगा तो उसने तैरकर झाड़ी पकड़ ली। पानी भरे होने के कारण वह पूरी तरह भीग चुका था। उसे काफी ठंड लग रही थी, लेकिन बाहर निकलने के लिए उसे कोई रास्ता नहीं समझ नहीं आ रहा था। ठीक से तो याद नहीं, लेकिन 10 बजे के आसपास वह कुएं में गिरा होगा। जब उसे कुएं में रोशनी आते दिखी, तब उसे लगा कि अब वह बच जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...