जानें कहां :- महिला ने जान बचाने हत्यारे से जमकर किया संघर्ष फिर भी नहीं बचा पाई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 5, 2021

जानें कहां :- महिला ने जान बचाने हत्यारे से जमकर किया संघर्ष फिर भी नहीं बचा पाई जान।

महिला ने जान बचाने हत्यारे से जमकर किया संघर्ष फिर भी नहीं बचा पाई जान।


जानें कहां :- महिला ने जान बचाने हत्यारे से जमकर किया संघर्ष फिर भी नहीं बचा पाई जान।

रोहतक। न्यू लक्ष्मी नगर बोहर में 47 वर्षीय सुनीता की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 8 बजे की है। महिला ने बचाव में अपने हाथ में तलवार पकड़ी तो उसके दोनों हाथों की अंगुलियां भी कटी गई। महिला ने गेट के पास ही काफी संघर्ष भी किया। हत्यारोपी ने जिस तलवार से वारदात को अंजाम दिया है, उसे भी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। महिला का बेटा पास ही दूध देने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस आया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस की शक की सुई नजदीकी पर है, पुलिस मामले को जमीनी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। सीआईए ने देर रात को संदिग्ध युवक को काबू किया है। मूलरूप से भराण गांव के रहने वाले आनंद सिंह की कई साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। आनंद सिंह की पत्नी 47 वर्षीय सुनीता अपने बेटे सुमित के साथ न्यू लक्ष्मी नगर में रहती थी, दोनों मां-बेटों ने भैंसाें की डेयरी की हुई थी। दूध बेचकर अपना खर्च चला रहे थे। शुक्रवार शाम को सुमित हर रोज की तरह दूध देने के लिए डेयरी में गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसे अपनी मां खून से लथपथ हालत में मिली। मां की गर्दन को धड़ से अलग देख सुमित चिल्लाया तो आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले के बारे में पुलिस और परिजनों को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

जानें कहां :- महिला ने जान बचाने हत्यारे से जमकर किया संघर्ष फिर भी नहीं बचा पाई जान।

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पहले आईएमटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद घटना थाना अर्बन एस्टेट थाना एरिया में होने की बात कहकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। ऐसे में करीब पौने घंटे तक दोनों थानों की पुलिस के बीच एरिया को लेकर उलझन रही। बाद में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को मामले की जांच दी गई।

मकान के मुख्य गेट से करीब 5 कदम दूर ही महिला का शव पड़ा हुआ था। हत्यारोपी ने महिला के शरीर पर कई वार किए। पेट, छाती, कमर, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। हालांकि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए भी काफी संघर्ष किया, मगर सफल नहीं हो पाई। मां की गर्दन को धड़ से अलग देखकर सुनीता का बेटा सुमित चिल्लाने लगा। बोला मेरी मां ने कभी किसी का कोई बुरा भी नहीं किया, फिर भी बेरहमी से क्यों मार दिया। किसका क्या बिगाड़ा था मेरी मां ने, बेटा बोला मां अब तेरे बिना मुझे कौन संभालेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...