दो भाइयों की चाकू डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मृतकों की माँ नूर बानो को भी किया घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 4, 2021

दो भाइयों की चाकू डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मृतकों की माँ नूर बानो को भी किया घायल।

दो भाइयों की चाकू डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मृतकों की माँ नूर बानो को भी किया घायल।


दो भाइयों की चाकू डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मृतकों की माँ नूर बानो को भी किया घायल।

इंदौर। चंदन नगर के गणगौर घाट क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह दो भाइयाें की चाकू और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मां की हालत गंभीर है। यहां पर अवैध रूप से रह रहे पड़ाेसियों के मकान में चद्दर (टीन) ठोंकने की बात पर विवाद हुआ था। गुरुवार रात को विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा था। अलसुबह फिर से आरोपी पक्ष ने दोनों भाइयों पर चाकू, डंडे और पत्थर से हमला कर दिया, मां बचाने आई तो उसे भी पीट डाला। चंदन नगर पुलिस ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तलाश शुरू कर दी है। टीआई योगेश तोमर के अनुसार चंदन नगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी के गणगौर घाट क्षेत्र में चद्दर के घर बनाकर कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। विवाद दो पड़ोसी नईम और समीर के परिवार के बीच हुआ था, नईम यहां पर खाली जमीन पर चद्दर ठोंक रहा था। यह देख समीर पक्ष के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। रात में दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें नईम के सिर पर चोट आई। पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से वह देर रात घर वापस लौटा।

दो भाइयों की चाकू डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मृतकों की माँ नूर बानो को भी किया घायल।

शुक्रवार अलसुबह करीब 4-5 बजे समीर पक्ष ने नईम के घर पर धावा बोल दिया। जब तक वे संभल पाते इन्होंने नईम और उसके भाई छाेटू को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पत्थर से हमला करने के साथ ही चाकू से भी वार किए। मारपीट में दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। मां नूर बानो बच्चों को बचाने दौड़ी तो उसे भी डंडे से पीटा गया। गंभीर हालत में मां को छोड़ हमलावर मौके से भाग निकले। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, तब तक आरोपी मकान छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस के अनुसार पूरा विवाद अवैध रूप से जमीन पर चद्दर ठोंकने को लेकर हुआ था। हमलावरों ने चाकू, डंडे और पत्थर का इस्तेमाल किया है। दोनों ही पक्ष खानाबदोश जीवन जी रहे हैं। पड़ोसियों ने हमलावरों के नाम याशीर, समीर, अरबाज, करीम, सूफियान, कमरजान, जुबेदा, साबरा और गुलनाज बताए हैं। ये घरों में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस के अनुसार पता चला है कि हमलावार महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं और यहां पर एक साथ करीब एक दर्जन लोग रहते हैं। इन्होंने यहां पर कुछ अवैध कब्जे भी कर रखे हैं।

दो भाइयों की चाकू डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मृतकों की माँ नूर बानो को भी किया घायल।

पड़ोसी ने बताया कि रात में इनके बीच विवाद हुआ था। इस पर हमलावर पक्ष ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा था, अलसुबह फिर से इन्होंने हमला कर दिया। नईम के सिर पर लगने से पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वह वापस आया था, ये लोग मांगकर खाते हैं। हमलावरों ने कई लोगाें पर केस लगा रखा है, कई जगह पर कब्जा कर रखा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...