जी.एस.पी. के कार्य में सम्मिलित सभी श्रमिक वर्ग का होगा टीकाकरण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 14, 2021

जी.एस.पी. के कार्य में सम्मिलित सभी श्रमिक वर्ग का होगा टीकाकरण।

जी.एस.पी. के कार्य में सम्मिलित सभी श्रमिक वर्ग का होगा टीकाकरण।

  • तकनीकी शिक्षा मंत्री सिंधिया ने किया जी.एस.पी. का निरीक्षण।

जी.एस.पी. के कार्य में सम्मिलित सभी श्रमिक वर्ग का होगा टीकाकरण।

भोपाल। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नरेला संकरी स्थित निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल्स पार्क की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विगत दो तीन महीने में काम की गति धीमी हो गई है। वर्तमान में स्थितियाँ सामान्य हो रही है अत: काम का मोमेनटम बनाए रखें। उन्होंने भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भाँपते हुए ग्लोबल स्किल्स पार्क में कार्य कर रहे श्रमिक वर्ग का टीकाकरण कराने के निर्देंश दिए। सिंधिया ने कहा कि श्रमिकों को काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के मद्देनजर उनके रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था भी उसी परिसर में करें। तकनीकी शिक्षा मंत्री सिंधाया ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे समय- सीमा में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को सुदृढ़ कर युवाओं, महिलाओं और अशक्त वर्गों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस नए ग्लोबल स्किल्स पार्क में कृषि की उन्नत आधुनिक तकनीकों को युवाओं से रू-ब-रू कराने के लिए कृषि विषय पर भी सर्टिफाइड कोर्स शुरू होगें। सिंधिया ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया। सचिव तकनीकी शिक्षा मुकेश चन्द्र गुप्ता, संचालक कौशल विकास जितेन्द्र सिंह राजे, ग्लोबल स्किल्स पार्क के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरजिंदर सिंह तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...