Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, तेज रफ्तार का कहर :- तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुसी, चार की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल; मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख।
भोपाल, तेज रफ्तार का कहर :- तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुसी, चार की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल; मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख।
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भयावह थी कि टाइल्स से भरे ट्रके के पीछे के टायर ऊपर उठ गए, शवों को जेसीबी मशीन और आयरन कटर से काटकर निकाला गया। मृतकों में दो की पहचान 35 साल के हितेश निवासी खजुरी और 25 साल के आदित्य पांडे निवासी अवधपुरी के रूप में हुई है, बाकी दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। एक गंभीर घायल हनी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार आई-20 कार से सवार पांच युवक भोपाल से मिसरोद की तरफ आ रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे भोपाल-होशंगाबाद रोड स्थित सुरेन्द्र लैड मार्क के सामने तेज रफ्तार कार पीछे से टाइल्स भरे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के पीछे से घुसने पर ट्रक के पीछे के दोनों पहिए ऊपर उठ गए, कार में सवार युवकों के चेहरे बुरी तरह कुचल गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने में परेशानी हुई। इसके बाद नगर निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा। जेसीबी से कार को ट्रक से निकला गया, फिर आयरन कटर से काटकर कार से शव निकाले गए। जानकारी के अनुसार युवक पार्टी कर रहे थे। मृतक हितेश, आदित्य और अन्य दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया गया है। एक घायल 21 वर्षीय हनी निवासी अवधपुरी का नर्मदा ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल-होशंगाबाद रोड पर हादस की खबर पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल-होशंगाबाद रोड पर कार और ट्रक में टक्कर से हुई दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियाें के असमय निधन के समाचार से दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माताओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद