Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
16 साल की नाबालिग को प्रेमी का साथी ही ब्लैकमेल कर करने लगा दुष्कर्म, प्रेमी चोरी के मामले में गया था जेल।
16 साल की नाबालिग को प्रेमी का साथी ही ब्लैकमेल कर करने लगा दुष्कर्म, प्रेमी चोरी के मामले में गया था जेल।
भोपाल। नाबालिग समेत दो लोग करीब दो साल से 16 साल की लड़की से दुष्कर्म कर रहे थे। प्रेमी के जेल जाने के बाद उसका साथी भी लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के देरी से घर पहुंचने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब जाकर मामले का पता चल पाया। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने शुक्रवार रात थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट करने आई। उसने बताया, वह एक लड़के से प्यार करती है, उसका प्रेमी भी नाबालिग है। करीब दो साल पहले वह मंदिर गई थी। इसी दौरान उसका प्रेमी उसे बहाने से एक घर ले गया। यहां उसने जबरन उससे ज्यादती की। वह चुप रहीं, लेकिन इस बीच उसका प्रेमी चोरी के मामले में जेल चला गया।
इस बीच उसके प्रेमी का दोस्त छोटू लगड़ा उसे परेशान करने लगा। लड़की ने आरोप लगाए कि छोटू ने ब्लेकमेलिंग करना शुरू कर दिया। उसने कहा, उसे पता है, तुम्हारे और तुम्हारे प्रेमी के बीच क्या है। तुम मेरे साथ भी वैसे ही संबंध बनाओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगा। बदनामी के डर के कारण वह चुप रही। इस बीच छोटू ने भी उससे ज्यादती शुरू कर दी। इधर, आरोपी प्रेमी जेल से छूटकर बाहर आया, तो उसे छोटू और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध होने का पता चला। इससे नाराज होकर उसने परिचितों में उसकी बदनामी कर दी। इधर, घर देर से पहुंची लड़की से जब घर वालों ने पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद