Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनो ने जमकर पीटा, प्राइवेट पार्ट भी काटा; प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका के घर के सामने किया अंतिम संस्कार।
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनो ने जमकर पीटा, प्राइवेट पार्ट भी काटा; प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका के घर के सामने किया अंतिम संस्कार।
बिहार। मुजफ्फपुर में प्रेम-प्रसंग में मर्डर के बाद गुस्साए लोगों ने प्रेमिका के घर के सामने ही प्रेमी की चिता जला दी। अंतिम संस्कार के दौरान भारी बवाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद लड़के का शव घर पहुंचने के बाद लोग सोनबरसा में लड़की के घर के सामने पहुंच गए। भीड़ ने लड़की के घर के सामने जमकर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दी, कुछ लोग आरोपियों के घर के ऊपर भी चढ़ गए। हंगामे के चलते लड़की के परिवार वालों ने खुद को घर में बंद कर लिया। मामला बढ़ने के बाद कांटी थाना क्षेत्र के साथ 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू किया, लेकिन तब तक लोग युवक की चिता जला चुके थे।
मृतक की पहचान 22 साल के सौरभ कुमार के तौर पर हुई है। वह शुक्रवार देर रात सोनबरसा गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान लड़की के परिवार ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे लोहे की रॉड से जमकर पीटा, उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया और पीड़ित के परिवार को सूचना देकर फरार हो गए, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और लड़की के घर पर जवान तैनात कर दिए। पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव है और लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद