5 बहनें हुई ग्रेजुएट तो भड़के 5वीं पास भाई, भाइयों ने ग्रेजुएशन करने वाली बहनों को लाठियों से पीटा, कहा - हम 5वीं पास, तुम ग्रेजुएट कैसे हो गईं; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 28, 2021

5 बहनें हुई ग्रेजुएट तो भड़के 5वीं पास भाई, भाइयों ने ग्रेजुएशन करने वाली बहनों को लाठियों से पीटा, कहा - हम 5वीं पास, तुम ग्रेजुएट कैसे हो गईं; देखे विडियो।

5 बहनें हुई ग्रेजुएट तो भड़के 5वीं पास भाई, भाइयों ने ग्रेजुएशन करने वाली बहनों को लाठियों से पीटा, कहा - हम 5वीं पास, तुम ग्रेजुएट कैसे हो गईं।

5 बहनें हुई ग्रेजुएट तो भड़के 5वीं पास भाई, भाइयों ने ग्रेजुएशन करने वाली बहनों को लाठियों से पीटा, कहा - हम 5वीं पास, तुम ग्रेजुएट कैसे हो गईं; देखे विडियो।

जोधपुर की एक ढाणी में बेटियां पढ़-लिख गईं तो वह उनके परिवार को ही नागवार गुजरा। लड़कियों के ग्रेजुएट होने से चिढ़कर उनके कम पढ़े-लिखे चचेरे भाइयों ने मारपीट कर दी। राखी बंधवाने के 4 दिन बाद हुई मारपीट से परेशान 5 बहनें भाइयों के खिलाफ थाने पहुंच गईं। जानकारी के मुताबिक, मामला जोधपुर के विश्नोई डुढियों की ढाणी का है। यहां रहने वाली 5 बहनों ने ग्रेजुएशन पूरा किया है। जबकि उनका कोई भी भाई 5वीं क्लास से ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। यही बात भाइयों को नागवार गुजर रही थी। इधर, बहनों ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी। इससे चिढ़कर भाइयों ने गुरुवार को बहनों पर लाठियों से हमला बोल दिया।


जमकर मारपीट करने के बाद पांचों बहनों को घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया। इनके बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी। मारपीट के दौरान लड़कियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिए थे। कमरे में बंद किए जाने के बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कमरे से निकाला। इसके बाद अपनी फरियाद लेकर लड़कियां कुड़ी थाने गईं, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। फिर वे पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर के ऑफिस पहुंचीं। इन बहनों में सबसे बड़ी 25 साल की सीमा बुरडक ने बताया कि चाचा और ताऊ के परिवार और उनके बेटे हम बहनों की पढ़ाई करने पर नाराज हैं। उसकी बहन 23 साल की मूमल, 21 साल की नैनी, 19 साल की सुमित्रा और 18 साल की अनिता को भाइयों ने लाठी से मारा। इस पर सभी को चोट आई है। उसने बताया कि उनके ग्रेजुएट होने पर परिवार नाराज है। भाई पांचवीं से ज्यादा नहीं पढ़े हैं। उन्होंने धमकी दी है कि यदि हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे तो हमारी खैर नहीं। सीमा और उसकी दो बहनें टीचर बनना चाहती हैं। एक बहन IAS तो एक पुलिस में भर्ती होना चाहती है। लड़कियों के पिता खेती करते हैं और भाई ट्रक चलाता है। जब भाई और पिता घर में नहीं थे, तब इन लोगों ने हमला किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...