रायसेन/सिलवानी, प्रशासन की और से सार्वजनिक गणेश उत्सव पर फैसला नहीं आने से मूर्तिकारों में बनी असमंजस स्थिति, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के इंतजार में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 28, 2021

रायसेन/सिलवानी, प्रशासन की और से सार्वजनिक गणेश उत्सव पर फैसला नहीं आने से मूर्तिकारों में बनी असमंजस स्थिति, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के इंतजार में।

प्रशासन की और से सार्वजनिक गणेश उत्सव पर फैसला नहीं आने से मूर्तिकारों में बनी असमंजस स्थिति, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के इंतजार में।

रायसेन/सिलवानी, प्रशासन की और से सार्वजनिक गणेश उत्सव पर फैसला नहीं से मूर्तिकारों में बनी असमंजस स्थिति, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के इंतजार में।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गणेशोत्सव को 13 दिन ही बचे है, 10 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होना है। लेकिन अब तक प्रतिमाओं की उंचाई और सार्वजनिक गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि ज्यादातर मूर्तिकारों ने पिछले साल की सख्ती को देखते हुए बड़ी प्रतिमाएं नहीं बनाई हैं। छोटी प्रतिमाएं बनाना शुरू की हैं, इनकी संख्या भी कम है। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति सदस्यों को प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के इंतजार में हैं। गणेशोत्सव में तहसील में 100 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक समितियां भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करती हैं। इसके अलावा घरों में भी भगवान गणेश का पूजन होता है। 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए एक माह पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बार अब तक स्पष्ट नहीं है कि प्रतिमाएं स्थापित होगी या नहीं। इसके पीछे कारण है कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की उंचाई भी चार फीट निर्धारित कर दी थी। धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक थी। प्रशासन की सख्ती के कारण कलाकार भी बड़ी प्रतिमाएं नहीं बना रहे हैं। इधर, गणेश उत्सव समिति के सदस्यों को गाइड लाइन का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...