Post Top Ad
Saturday, August 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
विदिशा
विदिशा कोर्ट परिसर बना अखाड़ा, युवती को गवाही देने से रोकने पर युवती और महिलाओं ने वकील को लात-घूंसे और चप्पल से जमकर पीटा; देखे विडियो।
विदिशा कोर्ट परिसर बना अखाड़ा, युवती को गवाही देने से रोकने पर युवती और महिलाओं ने वकील को लात-घूंसे और चप्पल से जमकर पीटा; देखे विडियो।
विदिशा कोर्ट परिसर शुक्रवार दोपहर अखाड़े में तब्दील हो गया। एक पुराने मामले में महिलाओं, युवतियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक वकील की जमकर धुनाई कर दी। महिलाओं ने वकील को लात, घूंसे और चप्पल से जमकर पीटा। वकील का कहना है कि इन्होंने प्लान के तहत मेरे आंख पर स्प्रे किया। मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मैंने कोर्ट परिसर से भाग कर जान बचाई। वहीं, दूसरे पक्ष की युवती का कहना है कि वकील गवाही देने से रोक रहा था, उसने हमें परेशान करके रख दिया है। टीआई सिविल लाइन कमलेश सोनी ने बताया कि एडवोकेट भागचंद अहिरवार और व्यापारी दीपक जैन के बीच पुराना विवाद है। उस केस के मामले में पेशी थी। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के सामने कुछ युवतियों और युवकों ने एडवोकेट भागचंद के साथ मारपीट कर दी। भागचंद ने न्यायालय परिसर में भागकर खुद को बचाया। बाद में मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई। इधर, दूसरा पक्ष भी सिविल लाइन थाने पहुंचा।
एडवोकेट भागचंद का कहना है कि 2014 में एक महिला, जिसे दीपक जैन ब्लैकमेल कर रहा था। उस केस में मैंने सहयोग किया था। तभी से दीपक मुझ से दुश्मनी रखता है। मैं दोपहर में कोर्ट जा रहा था, तभी जैन के परिवार ने मुझ पर हमला कर दिया। इन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरी आंखों में कुछ स्प्रे किया। इसके बाद लात-घूंसे, चप्पल और डंडे से मुझे पीटा। इन्होंने 14 हजार 500 रुपए और मोबाइल भी छीन लिया। वहीं, दूसरे पक्ष की युवती का कहना है कि वह बयान देने कोर्ट आई थी। भागचंद ने उन्हें रास्ते में रोका लिया, उसने मारपीट की। बहन के पेट में लात मारी। वह लंबे समय से हमें परेशान कर रहा है। बार-बार गवाही देने से रोकता है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामला दर्ज करने की बात कही।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# विदिशा
Share This
About Ghatak reporter
विदिशा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद