रायसेन/बरेली, सडक नही सुधरी तो किया जायेगा आंदोलन, ना सुधरी सडक और न किया गया आंदोलन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 5, 2021

रायसेन/बरेली, सडक नही सुधरी तो किया जायेगा आंदोलन, ना सुधरी सडक और न किया गया आंदोलन।

सडक नही सुधरी तो किया जायेगा आंदोलन, ना सुधरी सडक और न किया गया आंदोलन।

रायसेन/बरेली, सडक नही सुधरी तो किया जायेगा आंदोलन, ना सुधरी सडक और न किया गया आंदोलन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कुछ दिन पहले नगर संघर्ष समिति के तत्वाधान में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के अलावा दोनो पार्टियों के कार्यकर्ता और सैंकडों नागरिक पंडित दीनदयाल परिसर के सामने एकत्रित हुए थे। इनका एकजुट होने के लक्ष्य था कि शहर के बीच से निकली राष्ट्रीय राजमार्ग की सडक की दशा और दुर्दशा को सुधारा जाये। सभी एकजुट होकर हाथों में झण्डा-बेनर लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन देने से पहले सभी ने अपनी अपनी बात रखी। सभी के विचार पूरे होने के बाद एसडीएम प्रमोद गूजर को नगर संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपा जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि 8 दिन के अंदर अगर सडक सुधार कार्य नही हुआ तो नगर संघर्ष समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


नगर संघर्ष समिति ने आंदोलन करने की बात कही लेकिन न तो आंदोलन हो सका और न ही सडक सुधार का कार्य संभव हुआ। अब शहर के बीच से निकली सडक के हालात यह हैं कि सडक का पता नही है सिर्फ गड्डे और उनमें बारिश का पानी लबा-लब भरा हुआ है। वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त उस समय हो रहें हैं जब वह सडक पर से आवागमन करते समय यह नही जान पा रहे हैं कि जहां पानी भरा हैं वहा एक से दो फिट गहरा गड्डा उभरा हुआ है। कई जगह तो सडक का नामो निशान ही नही है, ऐंसा लगता है मानो नदियां बह रही हैं। बरेली के बीच से निकली सडक की दुर्दशा के जिम्मेदार यहां के जनप्रतिनिधि हैं जिन्होने सडक निर्माण के नाम पर लाखों करोडों के वारे-न्यारे किये हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...