Post Top Ad
Sunday, August 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
बाढ़ प्रभावित जिलों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने अभियान जारी - ऊर्जा मंत्री तोमर।
बाढ़ प्रभावित जिलों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने अभियान जारी - ऊर्जा मंत्री तोमर।
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य अभियान के रूप में किया जा रहा है। श्योपुर जिला मुख्यालय में 100 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित तहसील मुख्यालय विजयपुर, कराहल, वीरपुर और बडोदा में भी विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। बाढ़ प्रभावित 563 ग्रामों से 400 ग्रामों में भी बिजली चालू कर दी गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कार्यवाही लगातार जारी है। जल्द ही सभी स्थानों में भी विद्युत आपूर्ति शुरू हो जायेगी।
शिवपुरी जिले में जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय के सभी 11 के.व्ही. फीडरों से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिले के 162 घरेलू फीडरों में से 156 फीडरों पर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। जिले के 222 पंप फीडर में से 142 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ फीडर आंशिक रूप से चालू किये गये हैं। बंद फीडरों पर लगातार सुधार कार्य कर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूपे से बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार जिले में 33/11 के.व्ही. के 98 उपकेन्द्र में से 95 उपकेन्द्र चालू किये जा चुके हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद