राजगढ़/तलेन, शिक्षा कर्मी उत्थान समिति ने दिवंगत शिक्षकों को दी श्रदांजलि, किया आर्थिक सहयोग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 8, 2021

राजगढ़/तलेन, शिक्षा कर्मी उत्थान समिति ने दिवंगत शिक्षकों को दी श्रदांजलि, किया आर्थिक सहयोग।

शिक्षा कर्मी उत्थान समिति ने दिवंगत शिक्षकों को दी श्रदांजलि, किया आर्थिक सहयोग।

राजगढ़/तलेन, शिक्षा कर्मी उत्थान समिति ने दिवंगत शिक्षकों को दी श्रदांजलि, किया आर्थिक सहयोग।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। तलेन में रविवार को शिक्षाकर्मी उत्थान समिति ब्लॉक नरसिंहगढ़ द्वारा गत वर्ष में कोरोना में दिवंगत हुए शिक्षक साथियों को शाउमा विद्यालय तलेन में श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें नरसिंहगढ़ ब्लाक के 22 शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वही समिति द्वारा 2 दिवंगत शिक्षाकर्मी जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी उनके परिजनों को 35500-35500 रु नगद सहयोग के रूप में प्रदान किए गए।

राजगढ़/तलेन, शिक्षा कर्मी उत्थान समिति ने दिवंगत शिक्षकों को दी श्रदांजलि, किया आर्थिक सहयोग।

शिक्षाकर्मी उत्थान समिति के कार्यक्रम में समिति की प्रांतीय अध्यक्ष महोदया बबीता मिश्रा, सचिव प्रमोद सिंह पवार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम पुरविया, बेनी प्रसाद दांगी, भोजराज पालीवाल, शाजापुर जिले के बड़ोदिया ब्लाक से गोरेलाल, आगर जिले से कालू सिंह मालवीय एवं लगभग 100 से अधिक शिक्षाकर्मी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समिति के सचिव पवार द्वारा पुरानी पेंशन प्राप्ति एवं विभिन्न विसंगतियों को लेकर दर्ज याचिका के संबंध में न्यायालयीन प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया।

राजगढ़/तलेन, शिक्षा कर्मी उत्थान समिति ने दिवंगत शिक्षकों को दी श्रदांजलि, किया आर्थिक सहयोग।

समिति की अध्यक्ष महोदया बबीता मिश्रा द्वारा भी प्रक्रिया एवं संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत 22 शिक्षा विभाग के साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल कृष्ण यादव द्वारा किया गया एवं आभार हीरालाल लववंशी ने माना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...