रायसेन, खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न, आदिवासी गौरव दिवस में सम्मिलित होने की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 8, 2021

रायसेन, खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न, आदिवासी गौरव दिवस में सम्मिलित होने की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न, आदिवासी गौरव दिवस में सम्मिलित होने की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील।

रायसेन, खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न, आदिवासी गौरव दिवस में सम्मिलित होने की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
बरेली। भारतीय जनता पार्टी की किसान गोष्ठी ग्राम खुनिया में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां नर्मदा एवं सरस्वती मैया का पूजन कर प्रारंभ किया गया। इसमें कार्यक्रम की भूमिका राहुल पटेल ने रखी जिसके पश्चात जनपद अध्यक्ष उदयपुरा ठाकुर वीरेंद्र सिंह राजपूत एवं जनपद अध्यक्ष बरेली मकरन पटेल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा एवं पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

रायसेन, खुनिया में किसान गोष्ठी संपन्न, आदिवासी गौरव दिवस में सम्मिलित होने की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सिद्धांत को लेकर चलने वाली पार्टी है। 15 नवंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी आदिवासी गौरव दिवस मना रही है। आदिवासी गौरव दिवस पर भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के इस मेगा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने 15 नवंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी समस्त किसान भाईयों से की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम वासियों की मांग के अनुरूप खेड़ापति माता मंदिर पर चबूतरे के लिए ढाई लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन भबूत सिंह खूते एवं राहुल पटेल ने किया व आभार बलराम पटेल ने किया। ग्राम वासियों की ओर से अतिथियों का सह भोज कार्यक्रम भी रखा गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...