Post Top Ad
Monday, January 10, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, भाजपा नेताओं के साथ सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई 10 लड़कियों में से 7 थाईलैंड की, 4 जेंडर चेंज कराकर बनी लड़की।
इंदौर, भाजपा नेताओं के साथ सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई 10 लड़कियों में से 7 थाईलैंड की, 4 जेंडर चेंज कराकर बनी लड़की।
इंदौर में सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गईं 10 में से 3 लड़कियां कोविड पॉजिटिव आई हैं। एक कस्टमर भी संक्रमित मिला है। चौंकाने वाली बात तो यह भी है कि पकड़ी गईं थाईलैंड की 7 लड़कियों में से 4 जेंडर चेंज कराकर लड़की बनी हैं। पहले वे मेल थीं। लड़कियों से जब्त पासपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पासपोर्ट में 4 लड़कियों का जेंडर मेल लिखा हुआ है। विजय नगर इलाके के एटम स्पा सेंटर में गुरुवार रात पुलिस ने रेड कर स्कैंडल पकड़ा था। 10 लड़कियों (इनमें 7 थाईलैंड की हैं) के साथ पकड़े गए 8 कस्टमर्स में 3 खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं। तीनों मसाज कराने एटम स्पा गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जांच में तीन युवतियां और युवक पॉजिटिव आए हैं। महिला थाने को सैनिटाइज कराया गया है। स्टाफ की जांच करवाई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्राइम ब्रांच के सभी जवानों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। रिपोर्ट आना बाकी है।
पूछताछ में थाईलैंड की चार लड़कियों ने बताया कि वे पहले लड़के थे। देह व्यापार के लिए जेंडर चेंज कराया था। पुलिस के मुताबिक, चारों ने थाईलैंड में ही जेंडर चेंज कराया। उनके पासपोर्ट में नाम के साथ जेंडर मेल लिखा हुआ है। भारत आने के बाद ये देह व्यापार में लिप्त हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर संजय को रिमांड पर लिया हुआ है। अब पुलिस कड़ियां जोड़कर इसमें सभी की भूमिका की जांच कर रही है। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कार्रवाई कर स्पा को सील करने के आदेश दिए हैं। इस स्पा की फ्रेंचाइजी को 4 महीने पहले ही भोपाल की दो महिलाओं से लिया बताया जा रहा है। इन दोनों महिलाओं की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद