उत्तर प्रदेश, महिला स्वास्थ्यकर्मी ने लिखा सुसाइड नोट और कर ली आत्महाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

उत्तर प्रदेश, महिला स्वास्थ्यकर्मी ने लिखा सुसाइड नोट और कर ली आत्महाया।

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने लिखा सुसाइड नोट और कर ली आत्महाया।

उत्तर प्रदेश, महिला स्वास्थ्यकर्मी ने लिखा सुसाइड नोट और कर ली आत्महाया।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
झांसी। यूपी के झांसी में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। महिला स्वास्थ्यकर्मी के सुसाइड नोट के मुताबिक, उसने मोटिवेट होने की काफी कोशिश की, दोस्तों से बात भी की। मम्मी पापा का ख्याल भी आया, लेकिन वह हार गई। महिला ने लिखा कि वह अब जी नहीं सकती, खुद को शिव के चरणों में सौंप रही है। महिला ने आगे लिखा है कि एक महिला पर आरोप लगाने वाला रावण से भी बड़ा राक्षस है, क्योंकि सीता भी रावण के पास सुरक्षित थी। यहां तो राम ही रावण है। इस बात से कई सवाल उठ रहे हैं। मामला झांसी के गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां तैनात फार्मासिस्ट द्रोपदी वर्मा पुत्री विजयशंकर का शव बुधवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मऊरानीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है, बहुत सोचा, मगर किसी ने हौसला नहीं बढ़ाया। सीता को भी राम के सामने अग्नि परीक्षा देनी पड़ी, जबकि सीता-रावण के यहां सुरक्षित थी, लेकिन यहां तो राम ही रावण है। मृतका के पिता विजयशंकर वर्मा ने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बहादुर थी, ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकती थी। उसने यह कदम किसी न किसी मजबूरी में उठाया होगा। पिता ने बताया कि एक लड़का उनकी बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। धमकी दी जा रही थी कि अगर ऐसा नहीं किया तो फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द की खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...