रायसेन/बरेली, गुड गवर्नेंस के लिए पचमढ़ी में सरकार का चिंतन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 26, 2022

रायसेन/बरेली, गुड गवर्नेंस के लिए पचमढ़ी में सरकार का चिंतन।

गुड गवर्नेंस के लिए पचमढ़ी में सरकार का चिंतन।

रायसेन/बरेली, गुड गवर्नेंस के लिए पचमढ़ी में सरकार का चिंतन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पचमढ़ी रवाना हुए। उससे पहले मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्री पिपरिया रोड स्थित जेके पैलेस में डिनर के लिए रुके। जहां पर उनकी एक झलक देखने के लिए स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि और पूर्व विधायक यहां वहां बगले झाकते देखे गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री अगले डेढ़ साल के आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के जरिए मिशन 2023 फतह का खाका तैयार करने सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में पॉइन के जंगल में चिंतन करने पहुंचे हैं।


बरेली स्थित जेके पैलेस में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के आगमन को लेकर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता की गई थी। शुक्रवार की रात 11 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल बस के माध्यम से जेके पैलेस पहुंचे तो उनके स्वागत और सुरक्षा की झड़ी लग गई। वही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए स्थानीय स्तर पर और जनप्रतिनिधियों के द्वारा भरसक प्रयास किए गए लेकिन कोई भी मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सका। शिवराज कैबिनेट के प्रवास के दौरान बरेली जेके पैलेस मैं सीएम और मंत्रियों के खाने की व्यवस्था एमपी टूरिज्म को सौंपी गई थी। पचमढ़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट बैठक में रोजगार और विकास का एजेंडा तय किया जाएगा।

https://youtu.be/1hOR7-hYmY8

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...