रायसेन, अनीतियों के खिलाफ चलता रहेगा शिवराज मामा का बुलडोजर, भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी - स्वास्थ्य मंत्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 26, 2022

रायसेन, अनीतियों के खिलाफ चलता रहेगा शिवराज मामा का बुलडोजर, भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी - स्वास्थ्य मंत्री।

अनीतियों के खिलाफ चलता रहेगा शिवराज मामा का बुलडोजर, भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी - स्वास्थ्य मंत्री।

  • कांग्रेस पर कसा तंज- कहां सिर्फ खोला गया ट्रांसफर उद्योग।

रायसेन, अनीतियों के खिलाफ चलता रहेगा शिवराज मामा का बुलडोजर, भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी - स्वास्थ्य मंत्री।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी जिला कार्यालय पहुंचे सांची विस के भाजपा विधायक व प्रदेश लोक स्वास्थ्य कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने भाजपा की शिवराज सरकार की उपलब्धि गिनाई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस ने उद्योग के नाम पर सिर्फ ट्रांसफर उद्योग खोला। युवाओं को रोजगार के नाम पर ढोर चलाने की ट्रेनिंग दी। लेकिन भाजपा के सुशासन में किसान युवा, बेटियां, महिलाएं व बुजुर्ग सभी वर्ग के लिए सरकार ने कार्य किया है। भाजपा सरकार ने हर एक वादे को पूरा करने का प्रयास किया। शिवराज सरकार में प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। भाजयुमो की टीम फ्रंटलाइन वर्कर की तरह कार्य करती है। भाजपा व्यक्ति पर नहीं संगठन पर आधारित पार्टी है। भाजयुमो बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगी।


कांग्रेस ने की भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति

15 महीने की कांग्रेस सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति की गई। जिससे प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया। कांग्रेस सरकार में संबल, मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थ दर्शन जैसी कई जनकल्याण योजनाओं को बंद कर दी गई थीं। इस दौरान मीडिया प्रभारी हरि साहू, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, जगदीश अहिरवार आदि मौजूद रहे। यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2 साल बेमिसाल- रामपाल सिंह ठाकुर, किसानों को 1 लाख 72 हजार करोड़ की राशि उनके खातों में पहुंचाकर आर्थिक लाभ पहुंचाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...