Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/पचोर, तिलक लगाकर स्कूल आने पर शिक्षक ने छात्र का मुंह धूलवाया, मामला गर्माया।
राजगढ़/पचोर, तिलक लगाकर स्कूल आने पर शिक्षक ने छात्र का मुंह धूलवाया, मामला गर्माया।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/पचोर।
पचोर। सनातन धर्म के प्रतीकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर बुधवार को जिला राजगढ़ के पचोर नगर के प्रोविडेंस कान्वेंट स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के प्राचार्य को समझाइश दी गई कि तिलक लगाना और इत्यादि हमारी संस्कृति के प्रतीक जिनका विरोध शिक्षकों द्वारा विद्यालय में किया जा रहा है। बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय में आने से मना किया जा रहा है। आपको बता दें कि विद्यालय के छात्र चंचल शर्मा द्वारा तिलक लगाकर विद्यालय आने पर शिक्षक द्वारा पानी से मुंह धूलवाकर आगे से तिलक लगाकर नहीं आने को कहां था।
इसी मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यालय प्रबंधन को समझाइश दी गई और आगे ऐसी कोई घटना या भारतीय एवं सनातन संस्कृति के खिलाफ किसी प्रकार की छेड़खानी की तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिसमें एबीवीपी नगर मंत्री लक्की रूहैला, कालेज अध्यक्ष महेंद्र सिंह रूहेला, उपाध्यक्ष रामबाबू रूहेला, हिमाचल सोनी, सहमंत्री दीपक कुशवाह, एसएफएस प्रमुख सागर मालवीय, नरेंद्र सेन, प्रमोद सोनी, रविकांत जयसवाल, लक्ष्मीनारायण रूहेला, राहुल गुर्जर, मुकेश सोलंकी, सर्वे हिंदू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद