Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पत्ता टूटे तो टेंशन में आते हैं अफसर, हर 15 दिन में मेडिकल चेकअप, सालाना लाखों का खर्च।
रायसेन, पत्ता टूटे तो टेंशन में आते हैं अफसर, हर 15 दिन में मेडिकल चेकअप, सालाना लाखों का खर्च।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले की निर्माणाधीन साँची बौद्ध यूनिवर्सिटी पहाड़ी पर एक ऐसा वीआईपी पेड़ है जिसकी सुरक्षा में 24 घंटे गार्ड तैनात रहते हैं। हर 15 दिन में इसका मेडिकल चेकअप भी होता है। अगर इसका एक पत्ता भी सूख जाए तो उसकी रिपोर्ट भोपाल के हाई लेवल अधिकारियों तक पहुंच जाती है। हैरान करने वाली यह भी है कि इस पेड़ का हर 15 दिन में किसी इंसान की तरह मेडिकल चेकअप किया जाता है। जानकार बताते हैं कि इस पेड़ को श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महेंद्रा राजपक्षे ने इसे इस पहाड़ी पर रोपा था। बौद्ध धर्म में इस पेड़ को बोधि वृक्ष कहा जाता है। बौद्ध अनुयाईयों के लिए यह पेड़ श्रद्धा और आस्था का केंद्र भी है। आपने अक्सर मंत्री या किसी सेलिब्रिटी की हाई एंड सेक्यूरिटी देखी होगी, लेकिन क्या कभी किसी पेड़ को वीवीआइपी सुरक्षा मिलने के बारे में सुना है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 19 किमी दूर भोपाल सलामतपुर रोड़ पर एक ऐसा खास पेड़ है जिसकी 24 घंटे पहरेदारी होती है। यह पेड़ इतना स्पेशल है कि अगर एक पत्ता भी टूट जाए तो अफसरों की टेंशन बढ़ जाती है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस पेड़ का किसी इंसान की तरह मेडिकल चेकअप होता है। जानकार बताते हैं कि इस पेड़ को सांची के नजदीक सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहे पर इस बोधिवृक्ष को साल 2012 में श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महेंद्रा राजपक्षे ने लगाया था। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान मौजूद थे। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के वीवीआईपी पेड़ की ठाठ का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी चौकसी करने 24 घंटे गार्ड मुस्तैद रहते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इस खास पेड़ को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। इतना ही नहीं बौद्ध धर्म में इस पेड़ का खास महत्व भी है। कहते हैं कि इसी पेड़ के नीचे बैठ भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ती हुई थी। वहीं सम्राट अशोक को भी शांति की खोज करने की प्रेरणी इसी पेड़ से मिली थी।
इस खास बोधि वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिए इसके चारों तरफ करीब 15 फीट ऊंची जाली लगाई गई है। दिन-रात इसकी पहरेदारी के लिए दो गार्ड तैनात रहते हैं। यह पेड़ इतना खास है कि अगर एक पत्ता भी टूट जाए तो अधिकारी दौड़ पड़ते हैं।
बताया जाता है कि इस पेड़ की सुरक्षा के लिए हर साल करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। हर 15 दिन में खाद की व्यवस्था की जाती है। डेली पानी डाला जाता है। यह बोधि वृक्ष रायसेन जिले के सांची बौद्ध यूनिवर्सिटी की पहाड़ी पर है। अगर इस पेड़ को सामान्य तौर पर देखा जाए तो यह किसी सामान्य पीपल के पेड़ की तरह दिखता है। लेकिन इसकी बड़ी सुरक्षा और रखरखाव को देखकर लोग इसे वीवीआईपी पेड़ कहने लगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद