रायसेन/उदयपुरा, सेन विकास एकता यात्रा के तीसरे चरण में एक जुट हुआ सेन समाज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

रायसेन/उदयपुरा, सेन विकास एकता यात्रा के तीसरे चरण में एक जुट हुआ सेन समाज।

सेन विकास एकता यात्रा के तीसरे चरण में एक जुट हुआ सेन समाज।

रायसेन/उदयपुरा, सेन विकास एकता यात्रा के तीसरे चरण में एक जुट हुआ सेन समाज।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। मध्यप्रदेश में सेन समाज के उत्थान विकास एकता और भविष्य सुधार हेतु समाज की प्रमुख मांगों को लेकर सेन विकास यात्रा निकाली गई। जिसके तहत लगभग पूरे प्रदेश के पूरे जिलों में पहुंच कर यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। सभी समाज के लोगों ने निजी स्वार्थ को त्याग करके समाज की एकता के लिए युवाओं के भविष्य के लिए महिलाओं के सम्मान के लिए आप अपना समर्थन दे रहे हैं। यह इस एकता का महत्वपूर्ण अंग माना जा रहा है और इस यात्रा में संगठन को लेकर कोई नेता नहीं, कोई स्वार्थ नहीं बस समाज के हितार्थ यात्रा निकाली गई। सभी समाज एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह कदम उठाया गया है।

रायसेन/उदयपुरा, सेन विकास एकता यात्रा के तीसरे चरण में एक जुट हुआ सेन समाज।

पूरे प्रदेश में समाज को एकजुट और संगठित करने के विचार को लेकर यह कारवां निकला है जो रुकेगा नहीं, थकेगा नहीं, डरेगा नहीं और हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि समाज के प्रति एक संगठन प्रति एक बार युवा, महिला, वरिष्ट, बुजुर्ग जिनके कार्य समाज हित को लेकर एकजुट हो रहे हैं। समाज यात्रा का समापन 30 अप्रैल 2022 को सागर में होगा। इस अवसर पर सेन जयंती समारोह, सम्मान समारोह एवं सेन विकास एकता पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम श्रद्धेय गुरुवार श्री श्री 1008 श्री महेंद्र सेन आचार्य जी स्वामी अचलानंद गिरी महाराज का आगमन 30 अप्रैल को सागर में और उनके ही आशीर्वाद से यह कार्यक्रम समापन होगा। उक्त विचार राजेश्वर सेन ने रखे। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजेश्वर सेन, संभागीय सचिव रमेश सराठे, उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सेन, उदयपुरा महासचिव भैया लाल सराठे, नीलेश सराठे, नरेश सराठे, बृजेश सराठे, राधेश्याम सराठे आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन अशोक सेन शिक्षक ने किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...