UP, नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता हेतु कार्यशाला का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 25, 2022

UP, नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता हेतु कार्यशाला का आयोजन।

नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता हेतु कार्यशाला का आयोजन।

UP, नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता हेतु कार्यशाला का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनीता दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में एक दिवसीय लैंगिक समानता ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं हेतु कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार लैब जीजीआईसी दिबियापुर मैं किया गया। राज्य स्त्री संदर्भ दाता अपर्णा पाल एवं प्रीति त्रिपाठी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नारी सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा पर विभिन्न पीपीटी दिखाकर ब्लॉक स्क्रीन संदर्भ दाताओं को जागरूक किया। जिले के प्रत्येक विकासखंड से 2-2 संदर्भदाताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान समूह में विभाजित कर ब्लॉकवार प्रस्तुतीकरण की गई। एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु निवेश करने से लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन और समावेशी आर्थिक वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। लेकिन अर्थव्यवस्था में महिलाओं और बालिकाओं को समाहित करने और कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने की भी जरूरत है।

UP, नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता हेतु कार्यशाला का आयोजन।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शांति यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनीता दीक्षित, खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना अवनीश कुमार यादव, डी.सी. सिविल मयंक उदैनिया एस.आर.जी. अलका यादव एवं सौरभ त्रिपाठी ने ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनीता दीक्षित ने समस्त संदर्भ दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी हुई बारीकियों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में बेहतर ढंग से प्रदर्शन करें एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करें एवं लैंगिक समानता हेतु व्यावहारिक रूप में अमल करें। प्रशिक्षण के दौरान नारी सशक्तिकरण पर शिक्षिका साकेत दुबे, गुंजन शुक्ला, बंदना यादव एवं पुरुष शिक्षकों में महेश शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान कराए गई गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव ने समस्त राज्य स्तरीय संदर्भदाताओं एवं ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...