Post Top Ad
Saturday, March 26, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
UP, यमुना मैया की दिव्य आरती-दीपोत्सव का हुआ आयोजन, अंत्येष्टि स्थलों पर तुलसी ने चलाया सफाई अभियान।
UP, यमुना मैया की दिव्य आरती-दीपोत्सव का हुआ आयोजन, अंत्येष्टि स्थलों पर तुलसी ने चलाया सफाई अभियान।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। वन विभाग औरैया व विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्रातः 7 बजे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशन में 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 16 से 31 मार्च 2022' के अंतर्गत मुन्नालाल रेंजर वन विभाग, जिला गंगा समिति औरैया, एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों व महिला शाखा तुलसी की सदस्यों ने यमुना मैया के चरणों, अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई यंत्रों द्वारा सफाई अभियान चलाया व उसके उपरांत मंत्रोच्चार के साथ यमुना की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर घंटा, घड़ियाल, शंख आदि ध्वनि यंत्रों के साथ यमुना मैया की आरती का गुणगान करते हुए दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालु यमुना मैया की असीम कृपा का वर्णन करते हुए भक्ति भाव में लीन रहे। उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने व अपने परिवार की सुख, शांति, समृद्धि व सलामती के लिए यमुना मैया के चरणों में दीपदान किया। जिला गंगा समिति औरैया के सदस्य आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 7 वर्षों से सफाई अभियान अनवरत चलाया जा रहा है। जबकि वन विभाग औरैया के अधिकारियों द्वारा सरकार के दिशा निर्देशन में वर्ष में एक बार समिति के साथ संयुक्त रूप से सफाई अभियान व यमुना आरती का आयोजन किया जाता है। समिति के संस्थापक ने बताया कि नवरात्रि छठ आगामी 7 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजे यमुना जयंती के पावन अवसर पर विचित्र पहल संगठन द्वारा यमुना तट पर यमुना आरती व दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, प्रभारी बबीता गुप्ता, संरक्षक मीरा गुप्ता, कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, शांती गुप्ता, नूतन विश्नोई, सुमन पोरवाल, मानसी, दिव्या, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट, आनन्द गुप्ता (डाबर), मनीष पुरवार (हीरु), अर्पित गुप्ता, डॉ. मिथुन मिश्रा, भीमसेन सक्सेना, रमेश कुमार प्रजापति (हेलमेट बाबा), डॉ. सत्यजीत कटियार, हर्ष गुप्ता, वन विभाग औरैया से रूबी शर्मा, हिमांशु कटियार, यादवेंद्र सिंह आदि आधा सैकड़ा श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद