तांत्रिक ने दिमाग तेज करने के नाम पर 21 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, बाद में ठीक होने का दिया हवाला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 29, 2022

तांत्रिक ने दिमाग तेज करने के नाम पर 21 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, बाद में ठीक होने का दिया हवाला।

तांत्रिक ने दिमाग तेज करने के नाम पर 21 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, बाद में ठीक होने का दिया हवाला।

तांत्रिक ने दिमाग तेज करने के नाम पर 21 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, बाद में ठीक होने का दिया हवाला।

उज्जैन। 21 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने जादू-टोने के चक्कर में युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 21 साल की पीड़िता मानसिक तौर पर कमजोर है। उसकी मां दिमाग तेज कराने के लिए अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मां को बहाने से कमरे से बाहर निकाला दिया और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी दिमाग से थोड़ी कमजोर है। इलाज के लिए देवास के एक व्यक्ति से उसने संपर्क किया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है। जब वो अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई तो उसने बताया कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया है। यह बोलकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया, वो बेटी के ठीक होने का इंतजार करती रही। पीड़िता की मां का आरोप है कि कमरे में उनकी बेटी को नशे की गोलियां खिलाकर बेसुध किया, फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही लड़की को होश में आने के बाद ठीक होने का हवाला भी दिया। होश आने पर लड़की ने पूरी घटना अपनी मां को बताई और उसके होश उड़ गए। तुरंत ही इसकी शिकायत थाने की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तांत्रिक ने दिमाग तेज करने के नाम पर 21 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, बाद में ठीक होने का दिया हवाला।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...