2 बच्चों की मां के आठ सालों से थे अवैध संबंध, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी, ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 30, 2022

2 बच्चों की मां के आठ सालों से थे अवैध संबंध, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी, ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या।

2 बच्चों की मां के आठ सालों से थे अवैध संबंध, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी, ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या।

2 बच्चों की मां के आठ सालों से थे अवैध संबंध, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी, ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या।

बिहार। नालंदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला की ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला के आठ सालों से एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे और वो अपने पति से अलग रह रही थी। गुरुवार के दिन महिला अपने बच्चों को यह बोलकर घर से निकली कि वह किसी मीटिंग में जा रही है, उसके बाद अचानक उसकी लाश मिली। यह घटना पीरबहोर ओपी क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव की है। मृतक महिला के पति का कहना है कि प्रेमी ने उसकी ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या की है और वह मौके से भाग निकला। बच्चों ने बताया कि उनकी मां उन्हें बताकर घर से बाहर निकली थी कि कुछ देर में घर आ जाएगी, लेकिन उन्हें कुछ देर बाद दुख भरी खबर मिली।

बताया गया कि पति-पत्नी काफी समय से अलग रहते थे और महिला ने प्रेमी के साथ अलग से किराये का मकान ले रखा था। पति के मुताबिक, कन्हैयागंज के रहने वाले मनोज मिस्त्री से उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबी, एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जिस शख्स पर हत्या का आरोप लगा है उसका पूरा परिवार फरार है।

2 बच्चों की मां के आठ सालों से थे अवैध संबंध, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी, ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...