भोपाल, भाजपा विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम लिखना मुनव्वर को पड़ा भारी, समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 9, 2022

भोपाल, भाजपा विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम लिखना मुनव्वर को पड़ा भारी, समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट।

भाजपा विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम लिखना मुनव्वर को पड़ा भारी, समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट।

  • मस्जिद में आरोपियों ने सबक सिखाने का लिया फैसला, पत्नी और बच्चो के साथ भी की मारपीट।

भाजपा विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम लिखना मुनव्वर को पड़ा भारी, समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट।

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की फेसबुक पोस्ट के कमेंट में जय श्रीराम लिखने पर मुस्लिम शख्स को उसके ही समुदाय के लोगों ने पीट दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की, उसे कौम का गद्दार कहा। पीड़ित मुनव्वर अंसारी पेशे से कारपेंटर है। उसका आरोप है कि उसके ही समुदाय के तीन लोगों ने उसकी पिटाई की है। अपने समर्थक के साथ मारपीट होने पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बिलखिरिया थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मुन्नवर भी थाना पहुंचा था, लेकिन उसने शिकायती आवेदन नहीं दिया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुनव्वर कोकता इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि वह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा से जुड़ा है, उनका समर्थन करता है। फेसबुक में रामेश्वर शर्मा की पोस्ट पर उसके जय श्रीराम के कमेंट और अपने ही पोस्ट को लाइक करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

भाजपा विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम लिखना मुनव्वर को पड़ा भारी, समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट।

पड़ोसी सोहेल अहमद ने उसका कमेंट पढ़कर मोहल्ले में यह बात फैला दी कि वह हिंदूवादी नेताओं का साथ देता है। वह कौम के साथ गद्दारी कर रहा है। मोहल्ले की रहमत मस्जिद में आरोपियों ने उसे सबक सिखाने का फैसला लिया। बुधवार शाम 7 बजे सारिक अंसारी, सुलेमान, सोहेल अहमद समेत 15 लोग उसके घर में घुस आए। उसकी पत्नी को भी पीटा, घर के बर्तन फेंक दिए। बोले- अब बुला लो बजरंग दल वालों को...। बेटे ने डायल-100 को सूचना दी, लेकिन पुलिस मोहल्ले में तो आई, उसके घर नहीं आई। सोहेल के ऑफिस में चाय पीकर चली गई। मुनव्वर के दो बेटे और चार साल की बेटी है। उसका कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने उसकी चार साल की बेटी तक को नहीं छोड़ा। उसे भी उठाकर पटक दिया। उसे पैर से कुचलने का प्रयास किया। अब आरोपी मोहल्ला छोड़ने के लिए धमका रहे हैं। वह धमकी दे रहे कि मोहल्ले में रहना मुश्किल कर देंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...