Post Top Ad
Friday, April 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, भोले नाथ ने भगवान परशुराम से गुरु दक्षिणा में क्रोध-गुस्सा-अहंकार-मांगा, भारत देश दुनिया में बनेगा विश्व गुरु - पंडित प्रदीप मिश्रा।
रायसेन, भोले नाथ ने भगवान परशुराम से गुरु दक्षिणा में क्रोध-गुस्सा-अहंकार-मांगा, भारत देश दुनिया में बनेगा विश्व गुरु - पंडित प्रदीप मिश्रा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत देश दुनिया का फिर से सरताज बनेगा। मेरा भारत देश महान बनेगा, एक गौरवशाली, वैभवशाली भारत देश के निर्माण में हरेक भारतीय नागरिक को भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। भगवान परशुराम ने अपना गुरु देवाधिदेव भगवान भोला भंडारी को बनाया। इसके बाद बात-बात पर क्रोध और अहंकार दिखाने वाले भगवान परशुराम से गुरुदक्षिणा में महादेव ने उनसे क्रोध, अहंकार को मांग लिया। भूतभावन भगवान सदाशिव ने माथे पर त्रिपुंड लगाने के आदेश परशुराम को और राजा जनक, लंकापति रावण को दिए थे। यह विचार विश्व विख्यात शिव महापुराण कथा वाचक कुबरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यक्त किए। शुक्रवार को शिवकथा का छठवां दिवस रहा। कथा पंडाल में लाखों की तादाद में श्रद्धालु शिवकथा सुनने उमड़ी।
उन्होंने शिवकथा को विस्तार देते हुए कहा कि भारत भूमि में जन्म लेने वाले हरेक हिन्दू सनातनी है।रायसेन शहर में यह त्रिपुण्ड महाशिव पुराण रायसेन के ऐतिहासिक रायसेन किले में विराजित सोमेश्वर महादेव की असीम कृपा पात्र से हो रही है। अमरनाथ सेवा समिति रायसेन तो सिर्फ निमित मात्र है शिव की कृपा से इतना भव्य आयोजन हो सका है। क्योंकि भगवान सोमेश्वर महादेव ही सुन रहे हैं कराने वाले वही है। रायसेन नगरी के रहवासी बड़े ही भग्यशाली हैं जो इस कथा पंडाल में पूरे 3 घण्टे बैठकर कथा श्रवण कर रहे हैं। अगर इंसान इस मृत्युलोक में आया है तो उसे उसके कर्मों पाप को भोगना ही पड़ता है।इस जीवन कष्ट दुख तकलीफ भी भोगना ही पडता है। अगर मनुष्य का मन चित्त भगवत भजन पूजा सत्संग शिवकथा में लग जाता है तो दुख तकलीफों को हर लेते हैं मेरे देवाधिदेव महादेव। एक बार भगवान विष्णु युद्ध कौशल कला, ज्ञान हासिल करने शंकर भोले बाबा के पास जाते हैं। इस संसार सागर में यदि किसी का कोई गुरु न हो तो भगवान महादेव को ही गुरु बना लेना चाहिए।बदले में शिष्य को गुरुदक्षिणा में भगवान शिव भक्ति पूजन लेना चाहिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद