इमरान ने राजू बन युवती से की शादी, बाद में मौलाना ने कबूलवाया इस्लाम, युवती के साथ मौलवी सहित दो देवरों ने किया दुष्कर्म; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 25, 2022

इमरान ने राजू बन युवती से की शादी, बाद में मौलाना ने कबूलवाया इस्लाम, युवती के साथ मौलवी सहित दो देवरों ने किया दुष्कर्म; देखे विडियो।

इमरान ने राजू बन युवती से की शादी, बाद में मौलाना ने कबूलवाया इस्लाम, युवती के साथ मौलवी सहित दो देवरों ने किया दुष्कर्म।

इमरान ने राजू बन युवती से की शादी, बाद में मौलाना ने कबूलवाया इस्लाम, युवती के साथ मौलवी सहित दो देवरों ने किया दुष्कर्म; देखे विडियो।

ग्वालियर। जिले की डबरा तहसील के जंगीपुरा में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय हिंदू युवती को सात माह तक मुस्लिम परिवार ने बंधक बनाकर रखा। इनके चंगुल से मुक्त होने के बाद शनिवार को युवती बड़ी बहन के साथ महिला थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इमरान ने राजू जाटव बनकर शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से उससे शादी की थी। बाद में उसके मुस्लिम होने का पता चला तो उसने इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया। मौलाना ओसामा ने इस्लाम कबूल कराने के बाद उसका इमरान के साथ निकाह कराया। उसी रात मौलाना ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। निकाह के बाद से यह लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। सास की मौजूदगी में दोनों देवरों पुन्नी व अमन ने भी युवती से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही सास सुग्गा बेगम के साथ आए दो लोगों ने भी उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। डबरा पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को हिरासत में ले लिया गया है। देवर अमन और पुन्नी की तलाश शुरू कर दी है।


ग्वालियर की नवग्रह कालोनी गोल पहाड़िया निवासी युवती ने महिला थाने में आपबीती बयां करते हुए बताया कि एक जनवरी 2021 को राजू जाटव से मुलाकात हुई। उसने खुद को जंगीपुरा मदरसे के पास डबरा का रहने वाला बताया था। 15 जून को राजू गाड़ी से डबरा ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया, वह गर्भवती हो गई। राजू की मां ने उससे कहा कि वह दोनों की शादी करा देगी। अगर शादी से पहले बच्चे को जन्म दिया तो दोनों घरों की बदनामी होगी। यह कहकर आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया। राजू ने 18 सितंबर को शीतला माता मंदिर में उसके साथ शादी की। उसी रात सिटी सेंटर स्थित एक होटल में इन लोगों ने शादी की पार्टी दी। शादी के बाद राजू उसे घरवालों से मिलाने के लिए ले गया, तब उसे पता चला कि राजू मुस्लिम है। उसका असली नाम इमरान है। उसके बाद आरोपित ने मौलाना ओसामा को घर बुलाया। उसने बताया कि यह शादी मान्य नहीं है। तुम्हें पहले इस्लाम कबूल करना पड़ेगा और उसके बाद इमरान उर्फ राजू से निकाह करना पड़ेगा। चूंकि युवती के माता-पिता ने उससे नाता तोड़ लिया था इसलिए उसके पास इनकी बात मानने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं था। निकाह कराने के बाद मौलाना ओसामा को इमरान युवती के कमरे में छोड़ गया। मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके देवर अमन व पुन्नी ने भी उसके साथ गलत काम किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...