रायसेन/बरेली, दो गुटों में बटी युवा ब्राह्मण महापरिषद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 27, 2022

रायसेन/बरेली, दो गुटों में बटी युवा ब्राह्मण महापरिषद।

दो गुटों में बटी युवा ब्राह्मण महापरिषद।

रायसेन/बरेली, दो गुटों में बटी युवा ब्राह्मण महापरिषद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। युवा ब्राह्मण महापरिषद के अध्यक्ष पद पर बाघ पिपरिया निवासी राम कुमार को परिषद में नियुक्त किया था, लेकिन इनकी निष्क्रियता संगठन के प्रति सदैव बनी रही। इस निष्क्रियता के चलते इन्हें पद से हटाकर इनके स्थान पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का भी प्रमुख कारण रहा क्योंकि भगवान परशुराम जयंती का भव्य कार्यक्रम संगठन को मनाना है और पूर्व अध्यक्ष के रहते संगठन में सुग-बुगाहट दिखाई नहीं दे रही थी।


इस कारण संगठन ने एकजुट होकर इनकी अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद पर प्रतीक द्विवेदी को पदस्थ किया। युवा के कंधों पर अध्यक्ष का पद आते ही संगठन में मजबूती दिखाई देने लगी है। वही युवा ब्राह्मण महापरिषद के पद पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कुछ लोगों को यह नियुक्ति रास नहीं आई और उन्होंने एक और युवा ब्राह्मण महापरिषद का गठन कर उसमें भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। नए अध्यक्ष पद पर राम कुमार भार्गव की नियुक्ति युवा ब्राह्मणों के द्वारा की गई है।


ब्राह्मण महापरिषद के दो गुटों में बटने का एक कारण भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि पर्दे के पीछे से कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों का इसमें हाथ है। तभी तो पहली बार किसी संगठन में ऐसी सुग-बुगाहट देखने को मिली। अब सूत्र बता रहे हैं कि मई महीने में भगवान परशुराम जयंती मनाने के लिए ब्राह्मण महापरिषद के दो संगठन शहर की सड़कों पर दिखाई देंगे।

रायसेन/बरेली, दो गुटों में बटी युवा ब्राह्मण महापरिषद।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...