UP, सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 28, 2022

UP, सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड।

सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड।

UP, सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लापरवाह अफसरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि वो बिना छुट्‌टी स्वीकृत कराए कार्यालय नहीं आ रही थीं। इसकी रिपोर्ट तलब होने के बाद सीएम कार्यालय ने सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। बता दें कि, अलंकृता सिंह 19 अक्टूबर 2021 से गैरहाजिर चल रही हैं। इसके साथ ही बिना अनुमति के ही वो लंदन में थीं। उनके विदेश जाने की शासकीय स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। इसको अनुशासनहीनता माना गया है। इसके चलते अलंकृ​ता सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि, योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कार्रवाई कर रही है। लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों पर वो लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले सोनभद्र के डीएम रहे टीके शिबू को सस्पेंड किया गया था। इसके साथ ही एसएसपी गाजियाबाद रहे पवन कुमार पर भी गाज गिरी थी।

UP, सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...