UP, दर-दर भटक रही महिला, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, एसपी से भी नहीं मिला न्याय। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 29, 2022

UP, दर-दर भटक रही महिला, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, एसपी से भी नहीं मिला न्याय।

दर-दर भटक रही महिला, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, एसपी से भी नहीं मिला न्याय।

UP, दर-दर भटक रही महिला, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, एसपी से भी नहीं मिला न्याय।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक तरफ प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। वहीं दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा महिपाल निवासी रश्मी देवी पत्नी अभिलाख सिंह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन अभी तक पीड़ित महिला को कहीं भी न्याय नहीं मिलता नजर आ रहा। उल्टा थानाध्यक्ष द्वारा मामले को झूठा बताकर पीड़ित महिला को टहला दिया जाता है। मामला यह है कि दिनांक 23 अप्रैल 2022 को रात्रि 10 बजे पति के गैर मौजूदगी में पुरवा महिपाल कंचौसी बाजार निवासी अनुरुद्ध उर्फ लखपति पुत्र लालमन, धर्मवीर पुत्र अनुरुद्ध, सुनील पुत्र अनुरुद्ध घर के अंदर घुस आए। अकेली पाकर महिला से अभद्रता कर इज्जत के साथ खिलवाड़ करने लगे। इसके बाद मारपीट कर बक्से में रखे 500 रुपए एवं पायल उठा ले गए। जिसकी शिकायत महिला द्वारा थाना दिबियापुर व पुलिस अधीक्षक औरैया को दी गई। लेकिन उपरोक्त प्रकरण में एफआईआर तो दूर कोई सक्षम अधिकारी जांच करने भी नहीं पहुंचा। उल्टा घटना को अंजाम देने वाले से प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ित के उपर धारा 151 की कार्यवाही कर दी। पीड़िता महिला का कहना है कि अधिकारियों द्वारा यदि शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वह सूबे के मुख्यमंत्री के दरबार में लिखित प्रार्थना देने को विवश होगी।

UP, दर-दर भटक रही महिला, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा, एसपी से भी नहीं मिला न्याय।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...