UP, नदी में स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मचा हड़कंप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 28, 2022

UP, नदी में स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मचा हड़कंप।

नदी में स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मचा हड़कंप।

UP, नदी में स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मचा हड़कंप।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। प्रदेश के एकमात्र स्थान चंबल क्षेत्र घड़ियाल सेंचुरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामो में नदी में जाने पर मगरमच्छों के द्वारा किए जा रहे हमलों से भय व्याप्त हो गया है। क्योंकि आए दिन नदी पर ग्रामीणों के जाने पर अक्सर घड़ियाल और मगरमच्छ हमले करते रहते हैं। आप को बता दे कि चकरनगर इटावा क्षेत्र के पथर्रा ग्राम के पास गणेश के पुरा में रहने वाले विक्रम की पुत्री जो नदी पर गई हुई थी, उसे अचानक मगरमच्छ ने हमला कर अपना निवाला बनाया जिससे गांव और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

UP, नदी में स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मचा हड़कंप।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर हो गया। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक दे दी गई। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या घडिंयाल (मगरमच्छ) सेंचुरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अब नदी के जल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे और यदि कर सकेंगे तो क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के पास कोई गाइडलाइन है जिससे आए दिन होने वाले घड़ियालो के हमले से लोगों की जान बच सके या इसी प्रकार दुर्घटनाएं इस क्षेत्र में घटतीं रहेंगी और इनका जिम्मेदार कौन होगा।

UP, नदी में स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, मचा हड़कंप।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...