UP, अशोक त्रिपाठी ने ली प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ, दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 25, 2022

UP, अशोक त्रिपाठी ने ली प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ, दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

अशोक त्रिपाठी ने ली प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ, दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

UP, अशोक त्रिपाठी ने ली प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ, दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर। भारत विकास परिषद के ब्रह्ममावर्त प्रांत का कानपुर के होटल जेएस रेजीडेंसी में दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पालीवाल डाइग्नोस्टिक सेंटर कानपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर उमेश पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पालिवाल, रीजन के अध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर बी श्रीवास्तव एवं मंचासीन अमित अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित एवं भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, महासचिव विमलेश अवस्थी एवं वित्त सचिव आरके गुप्ता को शपथ ग्रहण करवाई गई। तत्पश्चात प्रांतीय कार्यकरणी के अन्य सदस्यों जिनकी संख्या 50 थी को भी उनके अपने-अपने दायित्वों की शपथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा दिलाई गई। इस कार्यक्रम में औरैया, इटावा, कन्नौज, फरुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव एवं फतेहपुर जिला की समस्त शाखायों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला संयोजिका एवं संगठन सचिवों ने भाग लिया। इस मौके पर औरैया शाखा के डॉक्टर शिव शरण सिंह परिहार एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर उमेश पालीवाल ने परिषद को एक-एक लाख रुपये दान कर विकास रत्न परिवार की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही विभिन्न जिलों के आठ लोगों ने रुपये ग्यारह हजार देकर विकास मित्र परिवार में सम्मलित हुए। यह भी बताते चले कि यह दान भारत विकास परिषद देश की प्राकृतिक आपदा में सरकार एवं प्रभावित लोगों की मदद करती है। मुख्य ने अतिथि बोलते हुए कहा की परिषद समाज के कमजोर, असहाय, निर्धन लोगों की सेवा करती है इसीलिए हम हमेशा परिषद का सहयोग करते रहेंगे एवं उन्होंने रामकृष्ण शाखा कानपुर की सदस्यता भी ग्रहण की। जिस पर क्षेत्रीय मंत्री मुकेश जैन, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरबी श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने उनको बधाई भी दी। औरैया शाखा से कार्यक्रम में सम्मलित हुए अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता, सचिव अंकित गहोई, कोषाध्यक्ष हरमिंदर सिंह, केके दुबे एवं आठों जिलों से आए हुए प्रितिनिधिओं ने प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी एवं पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुए मुकेश जैन एवं आरबी श्रीवास्तवजी ने भी अपने-अपने विचार रखे। साथ ही समस्त जिलों की शाकाओं द्वारा वर्ष भर किये गए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक त्रिपाठी एवं विमलेश अवस्थी ने किया। राष्टगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

UP, अशोक त्रिपाठी ने ली प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ, दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...