UP, भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 27, 2022

UP, भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव।

भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव।

UP, भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
बांदा। यूपी के बाँदा जिले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अपने घर इंद्रा नगर स्थित आवास में उन्होंने साडी से फांसी लगाई और उनकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर ही पुलिस पहुँच गई। वही घटना के बाद से मृतिका के पति दीपक सिंह गौर जो कि भाजपा नेता है घर से गायब है और उनका फोन भी बंद है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। बताते चले कि श्वेता सिंह गौर जिले के जसपुरा क्षेत्र के वार्ड 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं। 35 वर्षीय श्वेता सिंह गौर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। उन्होंने समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तत्काल सूचना पर पुलिस, डॉग स्कवॉड और अन्य टीम मौके पर पहुंची है। घटना स्थल का जायजा लेने पर पता लग रहा है कि उन्होंने कमरे को बंद करके फांसी लगाई है। उनके इस कदम के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही थी। दोनों के बीच चिवाद हुआ था, उससे अक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मामला दर्ज करके शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है।

UP, भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, फंदे से लटका मिला शव।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...