UP, सगी बहनों की मौत के बाद डेरे में छाया मातम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 26, 2022

UP, सगी बहनों की मौत के बाद डेरे में छाया मातम।

सगी बहनों की मौत के बाद डेरे में छाया मातम।

UP, सगी बहनों की मौत के बाद डेरे में छाया मातम।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। ढिकियापुर कंचौसी डेरा की रहने वाली पूनम और सपना की मौत के बाद से डेरे में मातम छाया रहा। हर कोई दोनों बहनों की मेहनत, मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभालने की चर्चा करता नजर आया। वहीं घर पर बिखरा पड़ा सामान घर की हालत और परिवार की बेबसी बयां करता रहा। बीमार मां नीलम घर के बाहर एक झोपड़ी के पास दोनों बेटियों के शव रखे देख सिसकियां भर रही थी। पास में ही उसका बेटा बीमार मां को डेरे के लोगों के साथ ढांढस बंधा रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि पति की मौत के बाद कुछ दिन तक नीलम ने परिवार को संभाला। जब वह बीमार हो गई तो बेटियों पर ही जिम्मेदारी थी। आसपास के गांवों में मजदूरी व खेतों से फसल की कटाई कर परिवार संभाल रही थीं। इस घटना के बाद कई घरों में शाम को चू्ल्हे तक नहीं जले। देर शाम परिवार के लोगों ने गांव के बाहर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। डेरे में मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि नीलम पिछले कई महीनों से क्षय रोग से ग्रसित है। घर की स्थिति ठीक न होने पर वह ठीक से इलाज नहीं करा पा रही है, सरकारी दवाओं का ही सहारा है। अशोक नाथ की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था। परिजनों ने बताया कि अशोक नागिन बैंड में काम कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। कई बार प्रशासन से पक्के मकान के लिए गुहार लगाई, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। इस पर डेरे में ही कच्ची दीवारें व फूस की झोपड़ी रख कर परिवार रह रहा था।

UP, सगी बहनों की मौत के बाद डेरे में छाया मातम।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...