रायसेन/बरेली, हड़ताल के कारण सड़कों पर लगे कचरे के ढेर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 1, 2022

रायसेन/बरेली, हड़ताल के कारण सड़कों पर लगे कचरे के ढेर।

हड़ताल के कारण सड़कों पर लगे कचरे के ढेर।

रायसेन/बरेली, हड़ताल के कारण सड़कों पर लगे कचरे के ढेर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 18 सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मियों के 1 दिन की सामूहिक हड़ताल पर चले जाने के कारण ना तो मोहल्लों में कचरा वाहन पहुंच सके और ना ही सड़कों की साफ-सफाई हो सकी। हड़ताल के कारण आवागमन वाले रास्तों पर और बाजारों में दुकानों के सामने कचरे के और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें साफ करने के लिए दुकानदार खुद आगे आए हुए हैं।


जिन चौक-चौराहों पर घरों का कचरा एकत्रित हुआ करता था, वहां पर वर्तमान में कचरे के अंबार लगे हुए हैं। हवा चलने के कारण सड़कों से यहां-वहां कचरे के साथ प्रदूषण फैल रहा है तो घरों में महिलाएं डस्टबिन में कचरा एकत्रित करें हुए कचरा वाहन आने का इंतजार कर रही हैं।


1 दिन के लिए सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर का वातावरण पूरी तरह से प्रदूषण युक्त दिखाई दे रहा है। अखिल भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष झब्बू लाल ने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में 18 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर गए हुए हैं। डेढ़ दिन की हड़ताल के कारण जब शहर के हालात ऐसे बन गए हैं तो अगर हड़ताल चलती है तो हालात कैसे होंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...