रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 5, 2022

रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर स्थानीय रामलीला मैदान में युवा ब्राह्मण महापरिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु और सभी समाजों के नागरिक एकत्रित हुए जहां से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक की विशेष रूप से उपस्थिति रही। नगर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। वहीं मुस्लिम समुदाय के नागरिकों के द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

नगर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा का समापन स्थानी रामलीला मैदान पर हुआ, जहां पर विष्णु दत्त शास्त्री की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस धर्म सभा में क्षेत्र के सभी साधु-संतों की उपस्थिति रही। साधु संतों ने सबसे पहले भगवान परशुराम की पूजन-अर्चना की तत्पश्चात साधु-संतों ने भगवान परशुराम के चित्रण पर प्रकाश डाला।

रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...