रायसेन/सिलवानी, धर्म कांटे से तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 5, 2022

रायसेन/सिलवानी, धर्म कांटे से तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम।

धर्म कांटे से तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम।

  • कलेक्टर से दूरभाष पर बात कर, दो घंटे बाद हुआ चक्काजाम समाप्त।

रायसेन/सिलवानी, धर्म कांटे से तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गुरूवार की दोपहर राजमार्ग 15 सागर-बरेली मार्ग पर शांतिराज वेअरहाउस के सामने किसानों ने अपनी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर चक्काजाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बी.एल. शर्मा, बम्हौरी थाना प्रभारी भारतसिंह सहित प्रशासनिक अमला पहुँचा और किसानों से बातचीत की। करीब दो घंटे चले चक्काजाम के बाद किसान संघ के प्रतिनिधि से कलेक्टर अरविन्द दुबे ने मोबाइल पर बात की एवं जिले के अधिकारियों को भेजकर जांच करने का आश्वासन दिये जाने पर चक्काजाम समाप्त किया गया। किसानों के इस संवेदनशील मुदृदे पर चक्काजाम स्थल पर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध नहीं पहुंची। किसानों ने बताया कि शांतिराज वेअरहाउस पर चना की जांच करने के नाम पर सर्वेयर द्वारा 100 रूप्ये से 200 प्रति क्विंटल लिये जा रहे है। राषि नहीं दिये जाने पर चना के सैम्पल को फेल कर दिया जाता है। वही चना की तुलाई 50 किलो ग्राम से 50 किलो 750 ग्राम तक की जा रही है। जबकि खाली बारदाने का वनज 500 ग्राम होता है। तुलाई केन्द्रों पर किसानों को धूप से बचने के लिए छाया एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सांईखेड़ा समिति प्रबंधक महेन्द्रसिंह रघुवंषी का कहना था कि थोड़ी बहुत वजन की ज्यादा तुलाई हो जाती है, सोने की तरह तुलाई नहीं हो सकती। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे से किसान संघ के संभागीय सहमंत्री कृष्णकुमार रघुवंषी ने चर्चा की। कलेक्टर ने शीघ्र ही जिले से जांच दल भेजने का आश्वासन दिये जाने पर दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। किसानों ने बताया कि यदि शीघ्र ही जांच दल ने उचित कार्यवाही नहीं की तो किसानों द्वारा पुनः बजरंग चौराहे पर चक्काजाम किया जावेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

रायसेन/सिलवानी, धर्म कांटे से तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...