बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का अपहरण कर किया गैंगरेप, हत्या कर शव तालाब में फेंका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 8, 2022

बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का अपहरण कर किया गैंगरेप, हत्या कर शव तालाब में फेंका।

बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का अपहरण कर किया गैंगरेप, हत्या कर शव तालाब में फेंका।

बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का अपहरण कर किया गैंगरेप, हत्या कर शव तालाब में फेंका।

झारखंड। हजारीबाग जिले में एक किशोरी को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार सुबह एक तालाब के पास किशोरी का शव मिलने के बाद 20 और 22 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग कोर्ट के दो वकीलों ने शव को देखा और शोर मचाया साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, इसी के आधार पर दोनों आरोपियों को मतवारी भुइयां टोली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने हेल्पर के तौर पर काम करने वाली लड़की का उस समय अपहरण किया, जब वह काम से घर लौट रही थी।

हालांकि, लड़की के अपहरण की सूचना माता-पिता ने पुलिस को तब तक नहीं दी, जब तक उसका शव नहीं मिला। दोनों आरोपियों को पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज FIR के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के पिता ने दावा किया कि दोनों आरोपी उसकी बेटी को अच्छे से जानते थे और उनमें से एक के साथ लड़की रिलेशनशिप में थी। पीड़ित परिवार द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने शुक्रवार को सबूत को छिपाने के लिए लड़की के शव को तालाब में फेंक दिया था और वहां से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का अपहरण कर किया गैंगरेप, हत्या कर शव तालाब में फेंका।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...