रायसेन/बरेली, श्री राम यज्ञ प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 7, 2022

रायसेन/बरेली, श्री राम यज्ञ प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

श्री राम यज्ञ प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

रायसेन/बरेली, श्री राम यज्ञ प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। घोघरा नदी किनारे प्राचीन हनुमानगढ़ी जीर्णोद्धार के बाद श्री राम दरबार हनुमान जी महाराज और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्री राम महायज्ञ प्रारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा से पूर्व यज्ञ स्थल पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नंदी श्राद्ध कराया गया। स्थानीय रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थी। बैंड-बाजों की थाप पर श्रद्धालु जयघोष के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे तो जगह-जगह कलश यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पूज्य भैया जी सरकार, मुख्य यजमान अरविंद नाथ विदुआ, ब्राह्मण महिलाएं, नगर के विभिन्न महिला संगठनों के सदस्य के अलावा विभिन्न संगठनों के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री राम महायज्ञ स्थल पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। श्रीराम महायज्ञ में कथा 11 मई से प्रारंभ की जाएगी वर्तमान में प्रतिदिन रात्रि 8.00 बजे से रामलीला का मंचन धार्मिक स्थल पर आयोजित रहेगा।

रायसेन/बरेली, श्री राम यज्ञ प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...