रायसेन/बरेली, हनुमानगढ़ी में श्री राम कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 11, 2022

रायसेन/बरेली, हनुमानगढ़ी में श्री राम कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा।

हनुमानगढ़ी में श्री राम कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा।

रायसेन/बरेली, हनुमानगढ़ी में श्री राम कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हनुमान गढ़ी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में आयोजित श्री राम कथा से पहले देवी दुर्गा मंदिर शक्ति धाम से शोभा यात्रा निकाली गई। कथा व्यास संत स्वरूप राजेंद्र दास जी महाराज मलूक पीठाधीश्वर के सानिध्य में प्रारंभ हुई।

भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए थे, जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत के लिए भव्य स्वागत द्वार लगाए गए थे। शोभायात्रा में दुर्गा वाहिनी और महाकाल अखाड़े के सदस्यों ने शोभायात्रा का मोर्चा संभाला था।


शोभा यात्रा में कथा व्यास जो वाहन पर सवार थे उनका भी जगह-जगह स्वागत श्रद्धालुओं के द्वारा किया जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहनों का आवागमन पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था।


वही नगर सुरक्षा समिति के सदस्य व्यवस्था संभालते हुए देखे हुए तो दूसरी ओर श्री रामकथा शास्त्र सपरिवार कथा आयोजक अपने सर पर रखे हुए चल रहे थे। श्री राम कथा शास्त्र का भी फूल वर्षा कर जगह-जगह पूजन किया गया। शोभा यात्रा का समापन हनुमानगढ़ी परिसर में आयोजित श्री राम कथा पंडाल में किया गया।

रायसेन/बरेली, हनुमानगढ़ी में श्री राम कथा से पहले निकाली गई शोभायात्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...