रायसेन, अधिकारियों की नाक के नीचे लाल मुंरम खदानों में मुंरम का किया जा रहा परिवहन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 11, 2022

रायसेन, अधिकारियों की नाक के नीचे लाल मुंरम खदानों में मुंरम का किया जा रहा परिवहन।

अधिकारियों की नाक के नीचे लाल मुंरम खदानों में मुंरम का किया जा रहा परिवहन।

रायसेन, अधिकारियों की नाक के नीचे लाल मुंरम खदानों में मुंरम का किया जा रहा परिवहन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। खनिज विभाग, राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की सरपरस्ती के चलते मुरम माफियाओं द्वारा जमकर लाल मुरम खदानों में खनन कर परिवहन किया जा रहा है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग के आला अधिकारी-कर्मचारी हरेक महीने जमकर कमाई कर चांदी काट रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिलने के बाद भी मुरम माफियाओं के वाहनों की धरपकड़ कार्यवाही नहीं करना कहीं न कहीं उनकी संदिग्ध कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तहसील रायसेन सर्किल में लाल मुरम लाल सोना का अवैध कारोबार काफी फलफूल रहा है। माइनिंग महकमे के अधिकारी उनके वाहनों की धरपकड़ करने की बजाय अपनी खाली जेबें भरने में लगे हुए हैं जिससे मुरम माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जिला खनिज विभाग के अधिकारियों, खनिज इंस्पेक्टर की गठजोड़ से तहसील रायसेन क्षेत्र के मेहगांव, उमरिया, चोपड़ा और धनियाखेड़ी, धोबाखेड़ी सर्किल की लाल मुरम की अवैध खदानें धड़ल्ले से दिन रात संचालित की जा रही है।जिसके कारण हर महीने शासन-प्रशासन सहित खनिज महकमे को करोड़ों की रॉयल्टी की चपत लग रही है।

रायसेन, अधिकारियों की नाक के नीचे लाल मुंरम खदानों में मुंरम का किया जा रहा परिवहन।

वहीं मुरम खनिज माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो रहे हैं कि कमाई की लालच में दिनरात लाल मुरम की कई टन मुरम की अवैध खुदाई कर खाईं बना रहे हैं। जो बारिश के मौसम में गांवों के बच्चों को मुसीबत साबित होंगे। रायसेन, विदिशा शहर समेत साँची, सलामतपुर के बाजारों में बेच कर जमकर कमाई कर रहे हैं। राजस्व विभाग और खनिज विभाग के अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं।

काली मिट्टी माफिया कर रहे चोरी, बेख़ौफ़ खनिज माफिया

तहसील रायसेन के मेहगांव, चोपड़ा, उमरिया, धनियाखेड़ी सहित जिन बाबा के धार्मिक स्थल के नजदीक प्रशासन के मनरेगा मद से बलराम खेत तालाब, कपिल जलधारा के कुओं की खुदाई की आड़ में मिट्टी की डंपरों से सप्लाई कर मिट्टी माफिया गिरोह कमाई कर रहे हैं।

इनका कहना है...

खनिज माफियाओं को अब बिल्कुल बक्शा नहीं जाएगा। यदि हमें अवैध लाल मुरम की खुदाई सप्लाई करने की सूचना मिलती है तो निश्चित रूप से वाहनों की धरपकड़ की कार्यवाही को अंजाम देते हैं।
अरविंद दुबे, कलेक्टर, रायसेन

रायसेन, अधिकारियों की नाक के नीचे लाल मुंरम खदानों में मुंरम का किया जा रहा परिवहन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...