UP, तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 10, 2022

UP, तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल।

तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल।

UP, तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद में बढ़ते हुए सूर्य देवता के तापमान से भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की है। जिससे लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार की सुबह से ही सूरज के बढ़ते हुए तापमान के चलते तपन के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। जनपद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम की आद्रता 24 फीसदी के आसपास रही। जबकि हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। दोपहर के समय चल रही तेज लू के कारण हाइवे रोड, शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा देखा गया। लोग घरों से बाहर कम निकले। सोमवार को शहर बाजारों में तेज धूप के कारण पूरी तरह से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से तापमान में गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वा अनुमान बताया जा रहा है उसके अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच सकता है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पशुपालक विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह ने पशुपालकों को अपने पशुओं को खुले स्थान पर बांधने की सलाह दी है। साथ ही ताजा नल का पानी पिलाते रहने की भी सलाह दी है। जिससे पशुओं के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ना आने पाये। चिकित्सक डॉक्टर दिनेश तिवारी ने लोगों को बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ लेकर चलने और सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने फुल आस्तीन की शर्ट पहनने एवं सिर को ढक कर रखने की भी सलाह दी है।

UP, तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...