रायसेन/बरेली, वोट के बदले नोट; क्या भाजपा को हरा पाएगी कांग्रेसी ? - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 30, 2022

रायसेन/बरेली, वोट के बदले नोट; क्या भाजपा को हरा पाएगी कांग्रेसी ?

वोट के बदले नोट; क्या भाजपा को हरा पाएगी कांग्रेसी ?

  • भाजपा प्रत्याशी को वर्षों का अनुभव, कांग्रेस प्रत्याशी अनुभवहीन।

रायसेन/बरेली, वोट के बदले नोट; क्या भाजपा को हरा पाएगी कांग्रेसी ?

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस हो या भाजपा सभी पुरजोर ताकत के साथ पार्षद बनना चाहते हैं और बाद में अध्यक्ष बनने का उनका ख्वाब वह पूरा करना चाहते हैं। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत जिन्हें वर्षों का अनुभव पार्टी में कार्य करने का है। साथ ही 5 वर्ष का अनुभव नगर परिषद में कार्य करने का भी है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील राय जो कांग्रेस की राजनीति से कोसों दूर रहे, उन पर कांग्रेस ने दांव खेला है जो सफल होते दिखाई नहीं दे रहा है। कारण वोट के बदले नोट वाली प्रक्रिया के चलते कांग्रेस छवि पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वार्ड में निर्दलीय 2 कांग्रेसी प्रत्याशियों ने भी ताल ठोंकी है। एक तो पूर्व में पार्षद पद पर रह चुके हैं, दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहा है। यह कांग्रेसी खड़े होने वाले दो निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेसी प्रत्याशी को भरपूर नुकसान पहुंचाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी का परचम इस वार्ड मैं कैसे लहराएगा एक बड़ा सवाल कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के सामने आ खड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी का दावा है की चुनाव जीतने का सार्थक दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि भितरघात के चलते कांग्रेस प्रत्याशी सुनील राय को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील राय जो कांग्रेस की राजनीति से दूर रहकर अन्य कार्यों में वर्षों से संलग्न है इसलिए कांग्रेसी भी दबी जबान में कह रहे हैं कि शायद ही कांग्रेस इस वार्ड से विजय हो।

रायसेन/बरेली, वोट के बदले नोट; क्या भाजपा को हरा पाएगी कांग्रेसी ?

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...