UP, प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु वृहद जन जागरूकता अभियान का हुआ आगाज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 30, 2022

UP, प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु वृहद जन जागरूकता अभियान का हुआ आगाज।

प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु वृहद जन जागरूकता अभियान का हुआ आगाज।

UP, प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु वृहद जन जागरूकता अभियान का हुआ आगाज।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। मैं यह शपथ लेता हूं कि मैं किसी दुकानदार से या किसी अन्य से प्लास्टिक के बैग या थैली की मांग नहीं करूंगा। मैं खाने के लिए पुनः उपयोग में लाई जा सकने वाली क्राकरी का ही उपयोग करूंगा एवं एकल उपयोग के प्लास्टिक का बहिष्कार करूंगा। प्राकृतिक संसाधनों नदी, तालाब, झील और समुद्र में प्लास्टिक सहित अन्य कचरे आदि को नहीं फेंकूंगा और ना ही किसी अन्य को फेंकने दूंगा। अपने समाज, घर, विद्यालय, कार्यस्थल पर किसी भी उत्सव/कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक के बर्तनों जैसे प्लेट, चम्मच, गिलास आदि का बहिष्कार करूंगा व ऐसे उत्सव/कार्यक्रम आदि में पुनः उपयोग की जा सकने वाली क्राकरी के उपयोग को बढ़ावा दूंगा। मैं यह भी शपथ लेता हूं कि मैं सप्ताह में एक दिन कम से कम 10 लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण की जानकारी दूंगा व उनको भी सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार एवं कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करूंगा। इस शपथ के साथ जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने शहीद पार्क में प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार भारत को प्लास्टिक मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। इसलिए पूरे जनपद में इस कार्यक्रम से संबंधित जागरूक अभियान चलाया जाएगा तथा आप सभी लोगों को अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कपड़े के थैले प्रदान किए गए। बृहद जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहीद पार्क से होते हुए नगर पालिका परिषद तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें सभी दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस रैली में कई दुकानदारों द्वारा अपनी स्वेच्छा से दुकान में रखी हुई पॉलिथीन को नगर पालिका को सौंप दिया गया। अपर जिलाधिकारी राजस्व रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित तथा ईओ बलवीर सिंह ने रैली के साथ साथ सभी दुकानदारों को आदेश दिए के यदि 1 जुलाई से पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाए गए तो जुर्माना लगाया जाएगा। शहीद पार्क में कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी राजस्व रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गायत्री देवी, ईओ बलवीर सिंह तथा सभासद अरविंद चौबे, राहुल गुप्ता, सोनू सोनी, पंकज मिश्रा, छैय्या त्रिपाठी के साथ-साथ सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय अंजाम जी द्वारा कराया गया।

UP, प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु वृहद जन जागरूकता अभियान का हुआ आगाज।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...